1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जानें, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से इस Nokia 3310 का कनेक्शन

जानें, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से इस Nokia 3310 का कनेक्शन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 28, 2017 01:55 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 01:55 pm IST

इस फोन की खासियतों के बारे में सुनकर आप भी सोचेंगे कि काश...

Nokia 3310 ‘Supremo Putin’- India TV Hindi
Nokia 3310 ‘Supremo Putin’

नई दिल्ली: ऐसा बहुत कम ही होता है जब किसी राजनेता के नाम पर मोबाइल फोन जैसी चीजों के नाम रखे जाएं। आज हम आपको एक ऐसे ही फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। Nokia 3310 सबसे लोकप्रिय मोबाइल फोन्स में से एक रहा है। एक रूसी कंपनी ने इसी फोन का एक स्पेशल वर्जन तैयार किया है जिस पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की आकृति उकेरी गई है। इस फोन को लाने वाली कंपनी का नाम है केवियार और इस फोन का नाम है नोकिया 3310 'सुप्रीमो पुतिन'।

Nokia 3310 ‘Supremo Putin’ के इस स्पेशल एडिशन की खास बात यह है कि इसे टाइटेनियम से बनाया गया है और गोल्ड फिनिश दी गई है। फोन के पिछले हिस्से में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तस्वीर सोने से उकेरी गई है। पहली ही नजर में यह फोन काफी आकर्षक दिखता है। एक और बात जो इस फोन में खास है वह यह है कि इसमें रूस के राष्ट्रगान से एक लाइन भी ली गई है। उसके अलावा Nokia 3310 ‘Supremo Putin’ को होम बटन पर रूस के 'कोट ऑफ आर्म्स' की तस्वीर भी उकेरी गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को मार्च 2017 में लॉन्च किया था।

अब आते है इस फोन की कीमत पर। Nokia 3310 ‘Supremo Putin’ को मार्च में 99,000 रुबल (लगभग 1 लाख 15 हजार रुपये) में उतारा गया था। आपको एक और दिलचस्प जानकारी दे दें कि ऑरिजनल नोकिया 3310 को सन 2000 में उतारा गया था, और यह वही साल था जब पुतिन पहली बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए थे। इस फोन की प्रमुख खासियतों की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और 1200mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन की इंटरनल मेमरी 16GB है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक