1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Maya App को फेसबुक ने बेस्‍ट मोबाइल “Apps of The Year” का अवॉर्ड दिया, मासिक धर्म ट्रैकर के चलते हुआ लोकप्रिय

Maya App को फेसबुक ने बेस्‍ट मोबाइल “Apps of The Year” का अवॉर्ड दिया, मासिक धर्म ट्रैकर के चलते हुआ लोकप्रिय

 Written By: Laxmi Poddar
 Published : Jul 13, 2017 05:51 pm IST,  Updated : Jul 13, 2017 06:18 pm IST

गौरतलब है कि फेसबुक हर साल कुछ Start Apps को उनकी उपयोगिता और नएपन के लिहाज से सम्‍मानित करता है। इस साल फेसबुक ने Maya app को “ Apps of The Year” के अवार्ड से सम्‍मानित किया है।

maya app- India TV Hindi
maya app

नई दिल्‍ली : फेसबुक ने 2017 के लिए “fbStart Apps of The Year”  अवार्ड की घोषणा कर दी है, इस साल फेसबुक ने यह सम्‍मान तीन प्रमुख apps को दिया है जिसमे एशिया के सबसे बेस्ट app ऑफ र्द ईयर का अवार्ड भारतीय मोबाइल ऐप Maya को मिला है। इसके अलावा SoLoLearn  को ग्‍लोबल “App of The Year” का अवार्ड दिया गया है।

क्‍या है माया ऐप और facebook ने क्‍यों इसे एशिया के “Apps of The Year” के अवार्ड से सम्‍मानित किया है, पढें Laxmi Poddar  की रिपोर्ट :

maya app
maya app

माया की सफलता डिजिटल इंडिया की सफलता को आगे ले जाएगी

गौरतलब है कि फेसबुक हर साल कुछ Start Apps को उनकी उपयोगिता और नएपन के लिहाज से सम्‍मानित करता है। इस साल फेसबुक ने Maya app  को  “ Apps of The Year” के अवॉर्ड से सम्‍मानित किया है। फेसबुक द्वारा माया ऐप को दिया जा रहा यह सम्‍मान इसलिए महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इस अवॉर्ड के लिए 87 देशों के 900 apps के बीच कड़ी प्रतियोगिता थी। यह ऐप हिन्दी और अंग्रेजी सहित दुनिया भर की 14 भाषाओं को जानने वाली महिलाओं के लिए उपयोगी है।

माया को उसकी उपयोगिता को देखते हुए एशिया पैसफिक का बेस्‍ट “App of The Year” का खिताब दिया गया। आज के समय में यह app लड़कियों और महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। क्योंकि यह उनको मासिक धर्म से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों पर मदद पहुंचाता है। भारत सरकार भी डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ाना चाहती है ऐसे में एक भारतीय ऐप को फेसबुक से इतना बड़ा सम्‍मान मिलना ना सिर्फ माया ऐप की टीम बल्कि यह डिजिटल इंडिया की ग्रोथ के लिए भी प्रेरणा का काम करेगा और अन्‍य युवा भी इसी तरह के नए आइडिए पर काम करने के लिए आगे आएंगे।

इसलिए हैं लड़कियों के लिए खास :

कहने को तो हम 21वीं सदी में रहते है लेकिन आज भी किसी कैमिस्ट की दुकान पर महिलाएं सैनेटरी नेपकिन मांगने में संकोच महसूस करती है। भारत एक ऐसा देश है जहां लड़कियां खुलकर अपनी इन समस्याओं को शेयर करने में झिझक महसूस करती है। वह किसी भी दूसरे व्यक्ति से अपने मासिक धर्म और उससे संबंधित बातों का ज़िक्र करने में संकोच करती है। ऐसे में जॉन पॉल और उनके कुछ साथियों ने मिलकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक कदम आगे बढ़ाकर “Maya The App”  को बनाकर लड़कियों और महिलाओं की समस्‍या का समाधान करेन का प्रयास किया है।

maya app
maya app

जरूरी सवालों के जवाब देता है

यह एक ऐसा ऐप है जिसके माध्यम से लड़कियां या महिलाएं अपने पीरियड्स, प्रेगनेंसी, “मूड स्विंग” और अन्य संबंधित जानकारियों के बारे में एक्सपर्टस से सलाह ले सकती है। इस ऐप के जरिए महिलाओं को उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब  आसानी से मिल जाते है। 

मूड स्विंग से संबंधित समस्‍याओं पर माया से मिलती है सलाह

वर्तमान समय में हमने लड़कियों को पीरियड्स से पहले ‘मूड स्विंग’ जैसे शब्दों का प्रयोग करते देखा है। “मूड स्विंग” के अंतर्गत लड़कियों का मूड कभी अचानक से खराब तो कभी ठीक हो जाता है। ऐसे में लड़कियों को यह तो पता होता है कि उनका मूड खराब है, लेकिन उनको इसके कारणों की जानकारी नहीं होती। इस ऐप के माध्यम से एक्सपर्ट द्वारा लड़कियों और महिलाओं को इन परेशानियों से संबंधित उपायों के बारे में भी बताया जाता है। 

maya app
maya app

और ऐसे मिला आइडियाजॉन पॉल की सफलता के पीछे वाइफ का सुझाव काम आया

वो कहते हैं ना हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है और जॉन पॉल की सफलता के पीछे भी एक महिला का हाथ है और ये कोई और नहीं उनकी अपनी धर्मपत्‍नी है। आपको बता दें कि इस अनोखे Maya the app को जॉन पॉल और उनके कुछ साथियों द्वारा बनाया गया है। इसे बनाने का आइडिया जॉन पॉल को उसकी पत्नी से मिला। इस ऐप को बनाने का मुख्य उदेश्य महिलाओं को उनके मासिक धर्म(पीरिड्स) और अन्य संबंधित जानकारियों के बारे में जागरुक कर उनकी समस्यायों का समाधान करना था।

 अब सवाल यह उठता है कि महिलाओं द्वारा इस ऐप का प्रयोग कैसे किया जा सकता है

यदि आप सोच रहे है कि इस ऐप का प्रयोग करना बेहद मुश्किल है तो आप गलत है। इसका प्रयोग करने के लिए आपको केवल अपने फोन में नीचे दी गई लिंक पर जाकर इसे इंस्टॉल करना है। इंस्टॉल करने के बाद sign up करने के लिए अपनी email id और password डालना है। ऐसा करते ही आपके फोन में यह ऐप खुल जाएगा। ऐप खुलने के बाद आप अपने मासिक धर्म और उससे संबंधित अन्य जानकारियों के बारे में पता कर पाएंगी।

 

maya app
maya app

क्‍या कहती है माया ऐप का उपयोग कर चुकीं महिलाएं : आज इस ऐप का प्रयोग लगभग कई हजारों महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। “Maya The App” का प्रयोग करने के बाद महिलाओं ने इस पर अपनी कुछ राय दी है जो कि इस प्रकार है....

डेनमार्क की रहने वाली कामी का कहना है कि ‘यह ऐप मुझे बेहद पसंद है, क्योंकि इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। यह आपके मूड और लक्षणों के बारे में आपको एकदम सही भविष्यवाणी देता है, और उसे ठीक करने के उपाय भी बताता है।‘

एक और महिला ने इस ऐप के बारें में बताते हुए कहा कि यह इस्तेमाल करने व समझने में बेहद आसान है। ऐसा लगता है कि यह ऐप मेरे लिए ही बना है। यह जितना आसान है उतना ही सूचनाप्रद भी है। हर महिला को इसे अपने फोन में जरूर इंस्टॉल करना चाहिए।

 माया को बनाइए अपना दोस्‍त, जानिए वह सभी कुछ जिसे आप किसी से पूछने में करती हैं संकोच

अर्बन कल्चर में रहने के बाद भी महिलाएं अपनी कुछ समस्याओं को किसी अन्य व्‍यक्ति के साथ साझा नहीं कर सकती। ऐसे में इस ऐप का प्रयोग कर महिलाएं अपनी प्राइवेसी को बरकरार रखते हुए इन समस्याओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक