1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. मोबाइल ऐप से आयकर रिटर्न भरना जल्द होगा संभव

मोबाइल ऐप से आयकर रिटर्न भरना जल्द होगा संभव

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Nov 15, 2015 03:35 pm IST,  Updated : Nov 15, 2015 03:36 pm IST

नई दिल्ली: मोबाइल ऐप से आयकर रिटर्न भरने की सुविधा मिल गई तो लाखों लोगों को फायदा होगा। सोचिए ज़रा कितना आसान हो जाएगा स्मार्टफोन की मदद से आयकर रिटर्न भरना? दरअसल आयकर विभाग एक

मोबाइल ऐप से आयकर...- India TV Hindi
मोबाइल ऐप से आयकर रिटर्न भरना जल्द होगा संभव

नई दिल्ली: मोबाइल ऐप से आयकर रिटर्न भरने की सुविधा मिल गई तो लाखों लोगों को फायदा होगा। सोचिए ज़रा कितना आसान हो जाएगा स्मार्टफोन की मदद से आयकर रिटर्न भरना? दरअसल आयकर विभाग एक ऐसी मोबाइल ऐप बना रहा है, जिसकी मदद से आयकर रिटर्न भरा जा सकेगा। यह बात आज वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कही।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में सीबीडीटी अध्यक्ष ने दी मोबाइल ऐप की जानकारी

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की अध्यक्ष अनीता कपूर ने आज भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में करदाता मंडप के उद्घाटन के बाद कहा हम एक ऐसी मोबाइल ऐप बना रहे हैं, जिसका उपयेाग लोग आयकर रिटर्न भरने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे जुड़े ऑनलाइन सुरक्षा के मुद्दों को भी जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

मोबाइल ऐप से आयकर भरना होगा आसान

हाल के वर्षों में आनलाइन रिटर्न भरने वालों की संख्या काफी बढ़ी है जबकि मोबाइल ऐप के जरिए रिटर्न भरना करदाताओं के लिए और आसान होगा। कपूर ने प्रत्यक्ष कर संग्रह के बारे में कहा संग्रह अच्छा हो रहा है और हम उम्मीद बांधे हुये हैं। दिसंबर में अग्रिम कर के संग्रह से वस्तुत: हमें बेहतर अनुमान मिल सकेगा। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 7.98 लाख करोड़ रपए का प्रत्यक्ष कर संग्रह लक्ष्य रखा है।

आयकर कानून की आसान बनाने की कोशिशें ज़ारी

सीबीडीटी की अध्यक्ष ने कहा कि आयकर कानून आसान बनाने के लिए उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आर वी ईश्वर की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति अगले साल जनवरी में अपनी पहली रपट सौंपेगी। उन्होंने कहा समिति की शर्तें स्पष्ट हैं। उनकी पहली रपट जनवरी में मिलने की उम्मीद है। यदि उन्हें उचित लगता है तो वे पहले भी दे सकते हैं। उनके पास पर्याप्त समय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक