1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 2 रियर कैमरों के साथ लॉन्च हुआ Panasonic का यह स्मार्टफोन, कीमत 9,000 रुपये से कम

2 रियर कैमरों के साथ लॉन्च हुआ Panasonic का यह स्मार्टफोन, कीमत 9,000 रुपये से कम

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Sep 15, 2017 08:11 pm IST,  Updated : Sep 15, 2017 08:11 pm IST

दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शुमार Panasonic ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है...

Panasonic Eluga Ray 500- India TV Hindi
Panasonic Eluga Ray 500

नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शुमार Panasonic ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Panasonic Eluga Ray 500 नाम दिया है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है और इसकी बिक्री 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन की बड़ी खासियतों में ड्यूल रियर कैमरा और 4,000 mAh की बैटरी शामिल हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये तय की है।

Panasonic Eluga Ray 500 में 5-इंच का HD डिस्प्ले लगाया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 720 x1280 पिक्सल्स है। इस स्मार्टफोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड कोर मीडियाटेक MTK6737 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की RAM 3GB और इंटरनल स्टोरेज 32GB है। इसकी इंटरनल मेमरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से और 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। पैनासोनिक एलुगा रे 500 में 13MP और 8MP के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है जो कि होम बटन में ही मौजूद है।

Panasonic Eluga Ray 500 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर रन करता है। जहां तक कनेक्टिविटी फीचर्स का सवाल है, यह स्मार्टफोन 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, GPS और GPRS/EDGE से लैस है। इस स्मार्टफोन में 4,000 mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाले इस फोन में एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बियंट लाइट सेंसर भी मौजूद हैं। 163 ग्राम वजनी Panasonic Eluga Ray 500 का डाइमेंशन 71.26x144.26x9.2mm है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक