1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. स्मार्टफोन सेंसर बताएगा दीवार के अंदर क्या है

स्मार्टफोन सेंसर बताएगा दीवार के अंदर क्या है

 Written By: IANS
 Published : Aug 19, 2016 01:51 pm IST,  Updated : Aug 19, 2016 01:51 pm IST

इजरायल की एक थ्री-डी सेंसर इमेजिंग कंपनी ने एक ऐसे उपकरण का निर्माण किया है, जो आपके घर की दीवारों के अंदर छिपी चीजों के बारे में बता सकता है।

स्मार्टफोन सेंसर...- India TV Hindi
स्मार्टफोन सेंसर बताएगा दीवार के अंदर क्या है

जेरूसलम: इजरायल की एक थ्री-डी सेंसर इमेजिंग कंपनी ने एक ऐसे उपकरण का निर्माण किया है, जो आपके घर की दीवारों के अंदर छिपी चीजों के बारे में बता सकता है। वेबसाइट 'पॉपुलर मैकेनिज्म डॉट कॉम' की रपट के अनुसार, एक नया उपकरण और एप 'वालाबोट डीआईवाई' के जरिए आप दीवारों के अंदर के तार, पाइप, प्लास्टिक की वस्तुओं तथा अन्य चीजों का पता लगा सकते हैं। 

'वायेर' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक राविव मेलामेड ने एक बयान में कहा, "इस उपकरण की मदद से नेत्रहीनों को सामने पड़ने वाली चीजों को नजरअंदाज करने में भी मदद मिल सकती है।"

इसके साथ ही अगर आपके माता-पिता शॉवर में गिर गए हैं, तो यह उस बारे में भी आपको सचेत कर देगा। इस उपरकरण की कीमत 200 डॉलर है और यह केवल एंड्रॉयड फोन पर काम करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक