1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अब ट्विटर हुआ देशी, लांच किए दिवाली इमोजी

अब ट्विटर हुआ देशी, लांच किए दिवाली इमोजी

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Oct 25, 2016 09:11 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 05:19 pm IST

ट्विटर ने मंगलवार को घोषणा की कि वह ट्विटर पोल के माध्यम से एक सार्वजनिक राय के आधार पर हैप्पी दिवाली इमोजी शुरू करेगा। उपयोगकर्ता ट्विटर के सर्वेक्षण में हिस्सा ले सकते हैं और अपनी पसंद के रंग के बारे में वोटिंग कर दिवाली इमोजी को कस्टमाइज कर सकते

twitter- India TV Hindi
twitter

नई दिल्ली: किसी भी फेस्टिवल का अगर क्रेज दिकता है, तो वह है सोशल मीडिया में। जिसमें हर कोई एक दूसरे को मैसेज करते है। इसी कारण ट्विटर ने मंगलवार को घोषणा की कि वह ट्विटर पोल के माध्यम से एक सार्वजनिक राय के आधार पर हैप्पी दिवाली इमोजी शुरू करेगा। उपयोगकर्ता ट्विटर के सर्वेक्षण में हिस्सा ले सकते हैं और अपनी पसंद के रंग के बारे में वोटिंग कर दिवाली इमोजी को कस्टमाइज कर सकते हैं।

ट्विटर इंडिया की हेड ऑफ लाइफ स्टाइल एंड कल्चर पार्टनरशिप्स केया माधवानी ने कहा, "लोगों को एक साथ लाने तथा बुराई पर अच्छाई की जीत को साथ मिलकर मनाने को लेकर हैप्पी दिवाली इमोजी बनाने के लिए हम सबकी राय ले रहे हैं।"

वोटिंग का समय 25 अक्टूबर से शुरू होकर 48 घंटे तक चलेगा और इमोजी इस्तेमाल के लिए 28 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक