1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. क्या होता है HD Video? जानें, वीडियो सर्च में कौन-सा राज्य है नंबर वन

क्या होता है HD Video? जानें, वीडियो सर्च में कौन-सा राज्य है नंबर वन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2017 01:51 pm IST,  Updated : Nov 10, 2017 01:51 pm IST

आसान भाषा में समझें तो हाई डेफिनिशन वीडियो ज्यादा रिजॉल्यूशन में आती है जिससे इमेज क्वॉलिटी बेहद साफ नजर आती है...

Rashke Qamar HD Video- India TV Hindi
Rashke Qamar HD Video

नई दिल्ली: HD Video (हाई-डेफिनिशन वीडियो) उस वीडियो को कहते हैं जो स्टैंडर्ड-डेफिनिशन से बेहतर रिजॉल्यूशन का होता है। हाई-डेफिनिशन की वैसे तो कोई प्रमाणिक परिभाषा नहीं है, लेकिन ऐसी वीडियो इमेज को HD कह सकते हैं जिसमें 480 (अमेरिका) या 576 (यूरोप) से ज्यादा हॉरिजोन्टल लाइन्स होती हैं। आसान भाषा में समझें तो हाई डेफिनिशन वीडियो ज्यादा रिजॉल्यूशन में आती है जिससे इमेज क्वॉलिटी बेहद साफ नजर आती है। दरअसल, HD के डिस्प्ले में कई सारे पिक्सल्स होते हैं, और इन पिक्सल्स के कारण इमेज बेहतर नजर आती हैं।

स्टैंडर्ड डेफिनिशन में जहां रिजॉल्यूशन 720x576 पिक्सल्स होता है, वहीं  1280x720 पिक्स्ल्स रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन को हम HD स्क्रीन कह सकते हैं। और विस्तार से समझें तो 720p वीडियो मोड को HD कहते हैं और इसकी फ्रेम साइज 1,280×720 पिक्सल्स होती है। इसकी पिक्सल्स पर इमेज 921,600 होती है। वहीं इसके बाद आता है 1080i के वीडियो मोड में आने वाला Full HD, जो 1,920×1,080 पिक्सल्स का होता है और इसमें प्रति इमेज 2,073,600 पिक्सल्स होते हैं। Full HD में इसके अलावा 1080p वीडियो मोड भी होता है जिसकी फ्रेम साइज और पिक्सल्स पर इमेज 1080i के जितनी ही होती है, लेकिन इसके फ्रेम रेट में अंतर होता है।

HD वीडियो में सबसे बेहतरीन क्वॉलिटी क्वॉड एचडी की मानी जाती है। इसका वीडियो मोड 1440p होता है जो 2,560×1,440 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन के साथ आता है और इसमें प्रति इमेज 3,686,400 पिक्सल्स होते हैं। अभी हमने आपको जिन HD वीडियो मोड्स के बारे में बताया वे कॉमन मोड्स थे। अब अल्ट्रा-HD वीडियो मोड्स भी आ गए हैं जिनका रिजॉल्यूशन 2,048×1,536 पिक्सल्स से लेकर 7,680×4,320 पिक्स्ल्स तक होता है। 

गूगल 2017 के वीडियो सर्च का ऐनालिसिस करने के बाद हमने पाया कि बिहार में वीडियो सर्च पूरे देश में सबसे अधिक रहा और लोगों ने HD वीडियो को ज्यादा सर्च किया। बिहार के बाद असम और ओडिशा दो ऐसे राज्य रहे जहां 2017 में सबसे ज्यादा वीडियो सर्च किए गए। बॉलीवुड और हिंदी-भोजपुरी गाने के वीडियो सबसे ज्यादा सर्च किए गए और उनके अच्छी संख्या में डाउनलोड किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक