1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वीडियो में दिखने वाली चीजों को जल्द ही छू सकेंगे आप

वीडियो में दिखने वाली चीजों को जल्द ही छू सकेंगे आप

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Aug 03, 2016 07:16 pm IST,  Updated : Aug 03, 2016 07:16 pm IST

जल्द ही आप वीडियो में मौजूद चीजों को छू सकेंगे। MIT के वैज्ञानिक इसके लिए एक नई इमेजिंग तकनीक का विकास कर रहे हैं।

you will be able to touch things soon that you see in the...- India TV Hindi
you will be able to touch things soon that you see in the video

बोस्टन: जल्द ही आप वीडियो में मौजूद चीजों को छू सकेंगे। MIT के वैज्ञानिक इसके लिए एक नई इमेजिंग तकनीक का विकास कर रहे हैं। पारंपरिक कैमरे और एल्गोरिदम "कलन गणित" का इस्तेमाल कर इंटरेक्टिव डायनेमिक वीडियो (IDV) किसी चीज के छोटे छोटे, लगभग अदृश्य कंपन को देखता है ताकि वीडियो सिमुलेशन तैयार किया जा सके जिससे उपयोगकर्ता उस चीज जैसी किसी बिल्ली या पेड़ को काल्पनिक रूप से महसूस कर सकते हैं। 

मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लैबोरेट्री (CSAIL) के पीएचडी छात्र ए डेविस ने कहा, इस तकनीक से हमें चीजों के फिजिकल बिहेवियर को कैप्चर करने में मदद मिलती है जिससे हमें वर्चुअल स्पेस में उनके साथ प्रयोग करने का एक तरीका हासिल होता है। 

उन्होंने कहा, वीडियो को इंटरेक्टिव बनाकर हम अनुमान लगा सकते हैं कि चीजें अग्यात ताकतों का कैसे जवाब देंगी और साथ ही हम वीडियो से जुड़ने के नये तरीके तलाश सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक