Flipkart पर चल रही Cooling Days Sale में 65 इंच वाले 4K Smart LED TV को सस्ते में घर ला सकते हैं। बड़ी स्क्रीन वाले ये स्मार्ट टीवी 66% तक डिस्काउंट में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल पिछले सप्ताह शुरू हुई है। इस सेल में LG, Samsung, Motorola, TCL जैसे ब्रांड के बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को काफी सस्ते में घर ला सकते हैं। इसके अलावा बैंक डिसकाउंट, एक्सचेंज ऑफर जैसे लाभ अलग से मिलेंगे।
Motorola QLED 4K
मोटोरोला के इस 65 इंच की स्क्रीन वाले LED Smart TV को 42,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत में 51% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 88,399 रुपये है। साथ ही, टीवी की खरीद पर 3,720 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेाग। यह टीवी 4K QLED स्क्रीन के साथ आता ह। इसमें गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें 48W का स्पीकर मिलेगा।
TCL
TCL iFFALCON का 65 इंच वाला स्मार्ट टीवी 35,998 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में इस टीवी की खरीद पर 70% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस टीवी की कीमत 1,20,999 रुपये है। इसके अलावा 3,750 रुपये का एक्सचेंज मिलेगा। यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें डॉल्वी विजन और डॉल्वी एटमस का सपोर्ट मिलेगा। यह 24W के स्पीकर से लैस है। इस टीवी में आप पसंदीदा OTT ऐप्स पर मूवीज और वेबसीरीज का आनंद ले सकेंगे।
Philips
Philips का 65 इंच वाला 4K Smart TV आपको 47,999 रुपये में मिलेगा। इस टीवी की खरीद पर 12% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 30W का स्पीकर दिया गया है। यह टीवी डॉल्वी एटमस और डॉल्वी विजन को सपोर्ट करता है। यह भी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है।
Samsung
सैमसंग का यह स्मार्ट टीवी 63,990 रुपये में मिल रहा है। टीवी की खरीद पर 25% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 85,600 रुपये है। यह स्मार्ट टीवी Tizen OS पर काम करता है। इसमें 20W का स्पीकर दिया गया है। कंपनी टीवी की खरीद पर 2 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।
यह भी पढ़ें - भारत में टेलीकॉम यूजर्स की संख्यां 133 करोड़ के पार, Jio-Airtel में कांटे की टक्कर, Vi के भी बढ़े सब्सक्राइबर्स