Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के 2 सबसे सस्ते डेटा प्लान, अनलिमिटेड इंटरनेट चाहिए तो इन्हें मिस न करें

Airtel के 2 सबसे सस्ते डेटा प्लान, अनलिमिटेड इंटरनेट चाहिए तो इन्हें मिस न करें

Written By: Gaurav Tiwari Published : Apr 26, 2024 06:54 am IST, Updated : Apr 26, 2024 07:50 am IST

Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए कई जबरदस्त रिचार्ज प्लान्स अपनी लिस्ट में जोड़कर रखे हैं। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में कई सारे डेटा पैक भी ऐड करके रखे हैं। अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें डेटा की अधिक जरूरत पड़ती है तो आप इन प्लान्स को ले सकते हैं। हम आपको कंपनी के दो सस्ते डेटा पैक की जानकारी दे रहे हैं।

Airtel Offer, Airtel Plan, Airtel Data Plan, Airtel Data Plan, Airtel News, Airtel rs 39 Plan- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो एयरटेल ने अपनी लिस्ट में कई सारे दमदार प्लान्स जोड़कर रखे हैं।

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मौजूद हैं। बेहतर प्लान्स, दमदार कनेक्टिविटी और फास्ट इंटरनेट डेटा की सुविधा देने की वजह से इसके यूजर बेस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एयरटेल अपने यूजर्स के लिए कई तरह के दमदार प्लान्स ऑफर करता है। कंपनी की लिस्ट में सस्ते और महंगे दोनों ही बजट के लिए प्लान्स मौजूद है। एयरटेल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए लिस्ट में कई तरह से शानदार डेटा पैक भी जोड़ रखे हैं। 

एयरटेल अपने ज्यादातर रेगुलर प्लान्स में ग्राहकों को डेटा उपलब्ध कराती है लेकिन, अगर किसी यूजर को अधिक डेटा की जरूरत है तो इसके लिए कंपनी ने अलग से डेटा पैक भी ऐड कर रखे हैं। अगर आप एयरटेल के ऐसे यूजर हैं जिन्हें डेटा की अधिक जरूरत पड़ती है तो हम आपको कंपनी के दो सबसे सस्ते और दमदार डेटा पैक की जानकारी देने जा रहे हैं। 

Airtel का 39 रुपये का प्लान

एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 39 रुपये का प्लान ऑफर करता है। एयरटेल का यह सबसे सस्ता डेटा पैक है। अगर आपके रेगुलर प्लान में डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो आप इस पैक की तरफ जा सकते हैं। आपको बता दें कि एयरटेल इसमें ग्राहकों को 1 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसमें आपको एक दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलता है। यह एक डेटा पैक है इसलिए इसमें वॉइस कॉलिंग या फिर एसएमएस जैसी कोई सुविधा नहीं मिलती। 

Airtel का 79 रुपये का प्लान

एयरटेल ने अपनी लिस्ट में 79 रुपये का भी एक प्लान अपनी लिस्ट में जोड़ रखा है। अगर आपको अधिक डेटा चाहिए तो आप अपने मौजूदा प्लान के साथ एडिशनल बेनिफिट्स के लिए इस प्लान को ले सकते हैं। अगर इस प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें इसमें आपको 2 दिन की वैलिडिटी मिलती है। आप इस प्लान में दो दिन तक अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि आप इस प्लान में प्रतिदिन 20GB तक ही अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Jio ने लॉन्च किए दो सस्ते प्लान्स, मच गया हड़कंप, सिर्फ 29 रुपये में मिलेगा OTT सब्सक्रिप्शन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement