1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के 38 करोड़ यूजर्स की खत्म हुई टेंशन, 2 हजार से कम में 365 दिन के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

Airtel के 38 करोड़ यूजर्स की खत्म हुई टेंशन, 2 हजार से कम में 365 दिन के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 04, 2025 06:30 am IST,  Updated : May 04, 2025 06:30 am IST

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पोर्टफोलियो में सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको एयरटेल के सबसे सस्ते एनुअल रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Airtel, Airtel Plan, Airtel Recharge, recharge Offer, Recharge Plan, Airtel 84 days Plan- India TV Hindi
एयरटेल ने करोंड़ों यूजर्स की खत्म की बड़ी टेंशन। Image Source : फाइल फोटो

टेलिकॉम सेक्टर में एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। देशभर में करीब 38 करोड़ यूजर्स एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं। कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट में सस्ते से लेकर महंगे और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स जोड़ रखे हैं। रिचार्ज प्लान्स महंगे होने के बाद एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या भी बढ़ा दी है।

अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और बार-बार मंथली रिचार्ज के झंझट से फ्री होना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एयरटेल की लिस्ट में अब एक ऐसा रिचार्ज प्लान भी मौजूद है तो आपको 2 हजार रुपये से कम कीमत में पूरे सालभर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। आइए आपको इस सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Airtel के सस्ते प्लान से हुई मौज

Airtel के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसको कंपनी ने टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद लॉन्च किया है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 1849 रुपये है। इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि सस्ता होने के बावजूद इस प्लान में पूरे एक साल यानी 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ आप एक बार में ही पूरे साल के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। 

एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को पूरे 365 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। आप बिना किसी टेंशन के सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर कॉलिंग कर सकते हैं। फ्री कॉलिंग के साथ ही कंपनी ग्राहकों को इसमें पूरे साल के लिए 3600 फ्री एसएमएस देती है। इन फ्री एसएमएस का इस्तेमाल भी आप सभी नेटवर्क के लिए कर सकते हैं। 

इन यूजर्स के लिए है बेस्ट

आपको बता दें कि एयरटेल का यह प्लान एक वॉयस एंड एसएमएस ओनली प्लान है। इसलिए इसमें डेटा ऑफर नहीं किया जाता है। इसलिए एयरटेल का 1849 रुपये का प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन बन जाता है जिन्हें इंरनेट की जरूर नहीं है। मतलब अगर आपको सिर्फ कॉलिंग के लिए कोई प्लान चाहिए तो आप इसे खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- 50% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है यह Google Pixel स्मार्टफोन, फोटोग्राफी के लिए लाजवाब है इसका कैमरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक