1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel ने रिचार्ज महंगा करके दिया यूजर्स को झटका, बढ़ा दिए इस पॉपुलर प्रीपेड प्लान के दाम

Airtel ने रिचार्ज महंगा करके दिया यूजर्स को झटका, बढ़ा दिए इस पॉपुलर प्रीपेड प्लान के दाम

 Published : Apr 20, 2026 02:44 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 02:52 pm IST

भारती एयरटेल ने अपने एक पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ाकर यूजर्स को झटका दिया है। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी और 1.5GB डेटा डेली मिलता है। जानें कितना महंगा हुआ प्लान-

Airtel Recharge Plan Costly- India TV Hindi
एयरटेल रिचार्ज प्लान महंगा Image Source : UNSPLASH

Airtel Recharge Plan Costly: भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है और अपने एक पॉपुलर रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ा दिए हैं। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है। अब एयरटेल के 84 दिनों वाला रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 899 रुपये का खर्च करना पड़ रहा है जबकि पहले इस प्लान का दाम 859 रुपये था। इस प्लान में 1.5 जीबी डेटा डेली मिल रहा था और इसके लिए कंपनी पहले 859 रुपये वसूल रही थी जो अब बढ़कर 899 रुपये हो गए हैं.

Airtel का 899 रुपये वाला ट्रूली अनलिमिटेड प्लान

भारती एयरटेल ने इस प्लान की कीमत बढ़ाने का ऐलान नहीं किया है और धीरे से 859 रुपये के रिचार्ज को महंगा करके 899 रुपये का कर दिया है। हालांकि इस 84 दिनों वाले प्लान में यूजर्स को जो बेनेफिट मिल रहे थे वो पहले की ही तरह मिल रहे हैं और इसकी केवल कीमत में बढ़ोतरी की गई है। एयरटेल के इस 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग नेटवर्क पर कॉल मिल रही हैं। 100 SMS रोजाना और 1.5जीबी डेटा डेली मिल रहा है जिसके आधार पर पूरे प्लान में 126 जीबी डेटा मिल रहा है। प्लान में रोज की 1.5जीबी डेटा की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है।

इस प्लान के और बेनेफिट्स कौन से हैं-

84 दिनों वाले प्लान में यूजर्स को Airtel Rewards के तौर पर 12 महीने का एडोब एक्सप्रेस सब्सक्रिप्शन मिल रहा है और इनकमिंग कॉल्स और SMS के लिए स्पैम अलर्ट की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा वो हैलोट्यून्स सेट करने के जरिए हर महीने कोई एक हैलोट्यून 30 दिनों के लिए फ्री में सेट कर सकते हैं।

कौन से यूजर्स पर होगा ज्यादा असर

जो एयरटेल यूजर्स हर महीने रिचार्ज कराने की जगह ये तीन महीने (84 दिनों) का प्रीपेड प्लान लेते हैं, उनके लिए अब इसकी लागत बढ़ जाएगी. पहले 859 रुपये के हिसाब से हर महीने के लिए यूजर्स को 286.3 रुपये ही खर्च करने पड़ते थे लेकिन अब इस प्लान के 899 रुपये का होने के बाद यूजर्स को हर महीने के लिए करीब 300 रुपये (299.6 रुपये) खर्च करने होंगे।  859 रुपये के प्लान में पूरे 40 रुपये का इजाफा एयरटेल की तरफ से कर दिया गया है और यूजर्स में पॉपुलर इस प्रीपेड प्लान को महंगा कर दिया है।

ये भी पढ़ें 

1.5 टन का 3 स्टार AC चलाने पर महीने भर में कितनी बिजली खर्च होगी? कितना बढ़ेगा खर्च-जानें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक