Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बाद एयरटेल के पास ही सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। देशभर में करीब 38 करोड़ लोग एयरटेल की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। एयरटेल के पास अपने यूजर्स के लिए सस्ते से लेकर महंगे और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको एयरटेल के 3 ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको ओटीटी ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
आपको बता दें कि हाल ही में रिलायंस जियो की तरफ से JioHotstar App लॉन्च किया गया है। हम आपको एयरटेल के तीन ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें ग्राहकों को JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioHotstar में आप लेटेस्ट मूवीज, वेब सीरीज और दूसरे कई सारे एंटरटेनिंग कंटेंट का स्ट्रिमिंग कर सकते हैं। एयरटेल के ये तीनों ही रिचार्ज प्लान आपको शानदार ऑफर्स देते हैं।
Airtel का 398 रुपये का प्लान
एयरटेल का 398 रुपये का प्लान एक मंथली रिचार्ज प्लान है। इसमें ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में आपको लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जाती है। इसके साथ ही इसमें 28 दिन के लिए कुल 56GB डेटा मिलता है। आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन के लिए Diseny+ Hotstar यानी JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Airtel का 1029 रुपये का प्लान
एयरटेल की लिस्ट में 1029 रुपये का रिचार्ज प्लान भी मौजूद है। अगर आप एक महीने से अधिक दिनों तक चलने वाला प्लान तलाश रहे हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन होगा। इसमें रिचार्ज प्लान में कुल 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी आपको सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जाती है। प्लान में आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। 5G नेटवर्क पर इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। Airtel ग्राहकों को इस प्रीपेड प्लान में 84 दिन के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है।
Airtel का 3999 रुपये का प्लान
जियो की लिस्ट में मौजूद 3999 रुपये का रिचार्ज प्लान कंपनी का सबसे महंगा प्लान है। अगर आप पूरे साल के लिए रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं तो इस प्लान की तरफ जा सकते हैं। एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में 365 दिन के लिए सभी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ग्राहकों को इस प्लान में भरपूर डेटा भी ऑफर किया जाता है। आप प्लान में डेली 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को इसमे पूरे 365 दिन के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।
यह भी पढ़ें- BSNL ने निजी कंपनियों की बढ़ाई मुसीबत, लॉन्च कर दिया 90 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान