Airtel Recharge Plan With OTT Benefit: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल के कुछ प्लान ऐसे हैं जो यूजर्स को कॉलिंग, एसएमएम और डेटा बेनेफिट तो दिलाते ही हैं, इसके साथ ही ओटीटी बेनेफिट भी दिलाते हैं। ये ऐसे प्लान हैं जिनमें कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर रोजाना का 5जी डेटा मुहैया कराती है और साथ ही एसएमएस बेनेफिट भी देती है। अगर आप ओटीटी लवर हैं तो इन प्लान के बारे में जानकर आप फैसला ले सकते हैं कि कौन सा प्लान चुनें जो आपके रोजाना के कॉलिंग बेनेफिट से लेकर डेटा की जरूरतों को भी पूरा कर सकेगा।
349 रुपये का एयरटेल का प्लान
28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला ये एयरटेल का प्लान यूजर्स को रोज 1.5 जीबी डेटा मुहैया कराता है। इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड 5जी डेटा उपलब्ध करा रही है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस रोजाना मिलते हैं और कॉलिंग बेनेफिट में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का फायदा मिलता है। बात करें ओटीटी बेनेफिट की तो इस प्लान में सोनी लिव के साथ 20 और ओटीटी सब्सक्रिप्शन आपको इस प्लान के साथ मिल सकते हैं जिनमें लायन्सगेट प्ले, Aha, चौपाल, Hiochoi, सन नेक्स्ट समेत और कई ओटीटी मिलते हैं। इसके अलावा एयरटेल इस प्लान में 4000 रुपये की कीमत वाला Adobe Express Premium का बेनेफिट भी दे रहा है और एप्पल म्यूजिक भी फ्री दे रहा है।
838 रुपये वाला एयरटेल का प्लान
इस प्लान में कस्टमर्स को 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है जिसमें रोजाना 3जीबी डेटा मिलता है। अनलिमिटेड 5जी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ आने वाला ये प्लान 100 एसएमएस डेली दिलाता है। इसमें ओटीटी बेनेफिट के नाम पर अमेजन प्राइम लाइट और सोनी लिव के साथ 20 से ज्यादा ओटीटी का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में भी 4000 रुपये की कीमत वाला Adobe Express Premium का बेनेफिट मिलता है।
979 रुपये वाला ओटीटी बेनेफिट वाला प्लान
979 रुपये वाले ओटीटी बेनेफिट वाले प्लान में ग्राहकों को रोज 2जीबी अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलता है और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएम रोज मिलते हैं। इस प्लान में कस्टमर्स ओटीटी बेनेफिट के तौर पर सोनी लिव के साथ 20 और ओटीटी का मजा उठा सकते हैं। 4000 रुपये की कीमत वाला Adobe Express Premium का फायदा इस प्लान के साथ भी ग्राहकों को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें
फिर लीक हुई सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज की लॉन्च डेट, ऑफिशियल कैंपेन में मिल गया हिंट