1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel की नई सर्विस, एक ही प्लान में चलेंगे मोबाइल, WiFi और DTH, बस करना होगा ये काम

Airtel की नई सर्विस, एक ही प्लान में चलेंगे मोबाइल, WiFi और DTH, बस करना होगा ये काम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 12, 2026 01:29 pm IST,  Updated : May 12, 2026 01:29 pm IST

Airtel ने One Airtel सर्विस लॉन्च की है। इसमें यूजर्स को WiFi, DTH या IPTV सर्विस साथ लेने पर एक ही बिल आएगा। साथ ही, यूजर्स को प्रमोशनल डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

Airtel One, One Airtel- India TV Hindi
एयरटेल की नई सर्विस Image Source : UNSPLASH

Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नई सर्विस की शुरुआत की है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नई सर्विस Airtel Black के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च की गई है। इस सर्विस में यूजर्स मोबाइल कनेक्शन के साथ-साथ WiFi ब्रॉडबैंड और DTH या IPTV एक्सपीरियंस के लिए एक ही बिल देना पड़ेगा। इसमें यूजर्स को अलग-अलग कनेक्शन के लिए अलग-अलग बिल देना नहीं पड़ेगा। हालांकि, यूजर्स को इसमें कुछ सर्विस के लिए एडवांस में पेमेंट करना पड़ेगा। कंपनी इस एडवांस पेमेंट को आने वाले बिल में एडजस्ट कर देगी।

Airtel की नई सर्विस

एयरटेल ने इसे 'One Airtel' के नाम से इस सर्विस को लॉन्च किया है। इस सर्विस में यूजर्स को Airtel Black की तरह ही पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन, WiFi ब्रॉडबैंड और DTH/IPTV का लाभ दिया जा सकेगा। दरअसल कंपनी अपने Airtel Black सर्विस को रीब्रांड कर रही है। बता दें कि कंपनी पहले भी इसे One Airtel के नाम से ऑफर कर रही थी। बाद में इसका नाम बदलकर Airtel Black कर दिया गया था। एयरटेल की यह बंडल सर्विस है, जिसमें यूजर्स पोस्टपेड कनेक्शन के साथ वाई-फाई और DTH की सुविधा ले सकते हैं।

अगर, आपके पास पहले से ही एयरटेल का नंबर है तो इसके साथ आप अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन और DTH को कम्बाइन कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को पोस्टपेड कनेक्शन के साथ-साथ होम वाई-फाई और DTH या IPTV सर्विस का लाभ मिलेगा। इन सब सर्विस के लिए यूजर्स को अलग-अलग बिल देने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स के ये सभी प्लान एक ही सर्विस One Airtel में क्लब हो जाएंगे। इसका एक ही बिल आएगा।

कब देना होगा एडवांस पेमेंट?

  • एयरटेल के पोस्टपेड सिम के लिए यूजर्स को अलग से कोई भी एडवांस पेमेंट करने की जरूरत नहीं होती है।
  • नए One Airtel (WiFi, DTH या IPTV) कनेक्शन लेने पर भी यूजर्स को किसी तरह का इंस्टॉलेशन फीस नहीं देना होगा।
  • नए WiFi कनेक्शन के लिए यूजर्स को 1500 रुपये एडवांस में देना होगा। वहीं, WiFi + IPTV प्लान के लिए भी यूजर्स को 1500 रुपये एडवांस देना होगा।
  • वहीं, अगर यूजर केवल IPTV कनेक्शन लेते हैं तो 500 रुपये एडवांस में देना होगा। DTH कनेक्शन के लिए 1500 रुपये एडवांस पेमेंट करना होगा।
  • इसके अलावा WiFi + TV कनेक्शन वाले यूजर अलग सेकेंडरी TV के लिए कनेक्शन लेते हैं तो उन्हें 500 रुपये एडवांस पेमेंट करना होगा।

One Airtel प्लान में सभी कनेक्शन मर्ज करने पर यूजर द्वारा दिया गया एडवांस पेमेंट आगे आने वाले बिल में एडजस्ट कर लिया जाएगा यानी यूजर्स को बिल में इसका डिस्काउंट मिल जाएगा। नया One Airtel कनेक्शन लेने वाले यूजर को 100 रुपये का प्रमोशनल डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Realme 16T की आ गई लॉन्च डेट, 8000mAh बैटरी वाले फोन में मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक