Realme 16 सीरीज का एक और धांसू फोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। चीनी कंपनी का यह फोन 8000mAh बैटरी के साथ आएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। Realme 16T 5G का लुक और डिजाइन इस सीरीज के अन्य फोन की तरह ही है। यह इस सीरीज में सबसे तगड़े बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला फोन होगा। इस फोन को स्लिम डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।
आ गई लॉन्च डेट
Reame 16T को भारत में 22 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक X हैंडल से फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। पहले भी इस फोन की लॉन्च को लेकर खबरें सामने आ चुकी हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शन ब्लू और रेड कलर में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश लाइट देखने को मिलेगी। इस फोन को कंपनी 'All Star Battery' के नाम से प्रमोट कर रही है।
कीमत भी आई सामने
Realme 16T की कीमत भी पिछले दिनों लीक हुई है। रियलमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारतीय बाजार में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में Realme 15T को भी इसी प्राइस रेंज में लॉन्च किया था।
मिलेंगे ये फीचर्स?
रियलमी 15T में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6400 Max चिपसेट पर काम करता है। अपकमिंग मॉडल में अपग्रेडेड डिस्प्ले और प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Max चिपसेट दिए जाने की संभावना है। इस फोन को पिछले दिनों मॉडल नंबर RMX5268 के नाम से गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन 8000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। कंपनी दावा कर रही है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 3 दिनों तक डिस्चार्ज नहीं होगी।
यह भी पढ़ें - Samsung का धमाकेदार ऑफर, इन पुराने फोन पर मिलेगी ऑफिशियल वॉरंटी, कम कीमत में घर लाने का मौका