1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel ने लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, ग्राहकों को मिलेगी 35 दिन की वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग

Airtel ने लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, ग्राहकों को मिलेगी 35 दिन की वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 30, 2023 12:21 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 12:21 pm IST

एयरटेल का यह नया रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए बहुत काम आने वाला है जिन्हें डेटा की ज्यादा जरूत नहीं है। जो लोग कॉलिंग ज्यादा करते हैं उनके लिए 289 रुपये का प्रीपेड प्लान बेस्ट ऑप्शन है।

Airtel New Plan, Airtel 35 days validity Plan, Airtel Best Plan airtel recharge plan, airtel offer- India TV Hindi
इस तरह का रिचार्ज प्लान दूसरी किसी कंपनी के पास नहीं है। Image Source : फाइल फोटो

Airtel New Recharge Plan: टेलीकॉम इंडस्ट्री में एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। जियो के बाद एयरटेल के ही पास सबसे ज्यादा ग्राहक है। कंपनी अपने ग्राहकों के सूलियत के  लिए नए नए प्लान्स लॉन्च करती रहती है। अब एयरटेल ने एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। बाकी दूसरे रिचार्ज प्लान की तुलना में यह प्लान काफी खास है क्योंकि इसमें 24 या फिर 28 दिन की नहीं बल्कि 35 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 

एयरटेल ही एक ऐसी कंपनी है जिसके रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो में 35 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है। लंबी वैलिडिटी के साथ साथ एयरटेल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का ऑफर भी मिलता है। 

289 प्रीपेड प्लान्स के दूसरे ऑफर्स

आपको बता दें कि एयरटेल ने 289 रुपये का प्री पेड प्लान लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को 35 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही इसमें 300 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अगर इस नए रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा ऑफर की बात करें तो इसमें आपको 4GB डाटा मिलता है। 

एयरटेल का यह नया रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए बहुत काम आने वाला है जिन्हें डेटा की ज्यादा जरूत नहीं है। जो लोग कॉलिंग ज्यादा करते हैं उनके लिए 289 रुपये का प्रीपेड प्लान बेस्ट ऑप्शन है। एयरटेल के पास एक 199 रुपये का प्रीपेड प्लान हैं जिसमें 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको कुल 3 GB डेटा मिलता है।

यह भी पढ़ें- बरसात के समय AC को रात में किस तापमान पर चलाना चाहिए? खराब होने से बच जाएगा महंगा एसी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक