1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple, Samsung को टक्कर देने Amazon ला रहा AI Smartphone, डिटेल्स हुई लीक

Apple, Samsung को टक्कर देने Amazon ला रहा AI Smartphone, डिटेल्स हुई लीक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 21, 2026 05:34 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 05:34 pm IST

AI स्मार्टफोन की दुनिया में एक और नए प्लेयर की एंट्री होने वाली है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon इन दिनों अपने एआई फीचर्स वाले स्मार्टफोन की तैयारी में है। इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

Amazon AI Smartphone- India TV Hindi
अमेजन एआई स्मार्टफोन Image Source : AMAZON

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon जल्द ही AI Smartphone लॉन्च कर सकता है। अमेजन के इस अपकमिंग एआई स्मार्टफोन को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब अमेजन अपना स्मार्टफोन मार्केट में उतार रहा हो। इससे पहले ई-कॉमर्स कंपनी ने 2014 में अपना पहला Amazon Fire Phone लॉन्च किया था। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने इस फोन को डिसकन्टिन्यू कर दिया था। अपकमिंग फोन में AI फीचर्स के साथ Alexa वॉइस असिस्टेंट देने वाला है।

नए AI स्मार्टफोन की तैयारी

रायटर्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन के इस फोन को ZeroOne के नाम से पेश किया जा सकता है। यह हैंडसेट मिनिमलिस्ट लाइट फोन से इंस्पायर्ड हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस एआई फोन के लिए अमेजन 'ट्रांसफॉर्मर' प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इस फोन को कंपनी के डिवाइस और सर्विस डिविजन की देखरेख में तैयार किया जा रहा है। यह एक पर्सनलाइज्ड मोबाइल डिवाइस होगा, जो अमेजन के Alexa वॉइस असिस्टेंट के सपोर्ट के साथ आ सकता है।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह जेफ बेजोस का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसमें वो वॉइस कमांड आधारिक कम्प्यूटिंग असिस्टेंट और वॉइस से कंट्रोल होने वाला कम्प्यूटर बनाने की इच्छा रखते थे। हालांकि, बाद में जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स की तरफ रूख किया और दुनिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक तैयार किया है। अमेजन से इस अपकमिंग फोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Apple, Samsung, Google को टक्कर

अमेजने के इस ट्रांसफॉर्मर प्रोजेक्ट को कंपनी के ZeroOne डिवाइस डिविजन द्वारा लीड किया जा रहा है। इस एआई स्मार्टफोन में अमेजन के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Amazon Prime Vide0 और Amazon Music को भी इंटिग्रेट किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को एआई इंटिग्रेटेड सर्विसे इस स्मार्टफोन में मिल सकती है। कंपनी ने अपने पहले फोन को 649 डॉलर यानी लगभग 60,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। ऐसे में अमेजन का यह एआई स्मार्टफोन भी प्रीमियम प्राइसिंग में आ सकता है, जिसमें फिलहाल Apple, Samsung, Google जैसे ब्रांड के फोन लॉन्च होते हैं।

यह भी पढ़ें - BSNL लाया धांसू प्लान, तीन महीने तक फ्री में देखें Sony Liv, JioHotstar और Zee5

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक