1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Android Smartphone की भारत में घटी डिमांड, Apple ने मारी बाजी, दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

Android Smartphone की भारत में घटी डिमांड, Apple ने मारी बाजी, दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 06, 2025 07:17 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 07:17 am IST

भारत में एंड्रॉइड स्मार्टफोन की डिमांड में भारी गिरावट देखने को मिला है। वहीं, एप्पल आईफोन ने जनवरी 2025 में रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज किया है। भारत में आईफोन खरीदने वालों की संख्यां में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Apple iPhone- India TV Hindi
आईफोन Image Source : FILE

Android Smartphone की डिमांड भारत में तेजी से घटी है। वहीं, Apple ने साल-दर-साल रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज किया है। भारतीय यूजर्स का मोह एंड्रॉइड स्मार्टफोन से भंग हुआ है, जिसकी वजह से ओवरऑल स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 10 प्रतिशत तक की कमी आई है। जनवरी में Samsung Galaxy S25 सीरीज समेत कई मिड और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च होने के बावजूद यूजर्स के बीच स्मार्टफोन की डिमांड काफी कम रही है। वहीं, यूजर्स का रूझान iPhone की तरफ बढ़ा है, जिसकी वजह से एप्पल ने इस दौरान रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज किया है।

Apple का दबदबा

रिचर्स फर्म IDC की जनवरी 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साल के पहले महीने 11.1 मिलियन यूनिट स्मार्टफोन शिप किए गए हैं, जो पिछले साल जनवरी 2024 के मुकाबले 9.7 प्रतिशत कम है। 2024 की आखिरी तिमाही से ही भारत में स्मार्टफोन की डिमांड में कमी देखी जा रही है। हालांकि, पिछले साल ओवरऑल डिमांड की बात करें तो भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट में महज 4 प्रतिशत का ग्रोथ देखा गया है।

IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने जनवरी में रिकॉर्ड 11.7 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है। लोगों ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन के मुकाबले आईफोन को खरीदना प्रेफर किया है। हालांकि, एप्पल का मार्केट शेयर एंड्रॉइड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के मुकाबले काफी कम है फिर भी एप्पल के लिए भारत अब चीन के बाद मोस्ट प्रिफर्ड बाजार बनता जा रहा है। अमेरिकी कंपनी ने साल की आखिरी तिमाही में भारत के टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड में भी अपनी जगह बनाई है।

मेक इन इंडिया का फायदा

पीएम मोदी के मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के बाद से स्मार्टफोन कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दे रही है। एप्पल की लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल भारत में ही बनाए जाएंगे और बाहर एक्सपोर्ट किए जाएंगे। Android स्मार्टफोन ब्रांड्स की बात करें तो Oppo को छोड़कर सभी कंपनियों ने निगेटिव ग्रोथ दर्ज किया है। ओप्पो का जनवरी 2025 में ग्रोथ 5.3 प्रतिशत रहा है।

Apple ने हाल ही में भारतीय बाजार में iPhone 16e को लॉन्च किया है, जिसे iPhone SE 4 की जगह पर कंपनी ने उतारा है। यह एप्पल का सबसे सस्ता आईफोन है, जिसे कंपनी ने 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इस आईफोन की खरीद पर कंपनी की तरफ से लुभावने बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिसकी वजह से इसकी डिमांड भी ज्यादा रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें - Xiaomi Holi Discount: रेडमी के 200MP कैमरा वाले फोन पर धांसू ऑफर, सस्ते में घर लाने का मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक