1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iOS यूजर्स के लिए आया नया फीचर, अब बिना मोबाइल नंबर के लॉगिन हो जाएगा WhatsApp

iOS यूजर्स के लिए आया नया फीचर, अब बिना मोबाइल नंबर के लॉगिन हो जाएगा WhatsApp

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 21, 2023 03:15 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 03:15 pm IST

अगर आपके पास आईफोन है और आप वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। मेटा ने iOS यूजर्स के लिए वॉट्सऐप पर एक नया फीचर रोललाउट किया है। अब आईओएस यूजर्स बिना मोबाइल नंबर के भी वॉट्सऐप अकाउंट को लॉगिन कर सकते हैं।

WhatsApp, WhatsApp Updates, Whatsapp New Feature, Tech news, Tech news in Hindi- India TV Hindi
आईओएस यूजर्स को वॉट्सऐप पर मिला नया अपडेट। Image Source : फाइल फोटो

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकशन में वॉट्सऐप दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। वॉट्सऐप की पॉपुलर्टी किसी से छिपी नहीं है। 2 बिलियन से ज्यादा लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं इसीलिए कंपनी समय समय में नए नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है, ताकी यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर हो सके। अब वॉट्सऐप ने iOS यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट किया है। 

WhatsApp ने अपने आईओएस यानी आईफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को नया फीचर दे दिया है। अगर आप iOS पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो अब आप बिना मोबाइल नंबर के अपना वॉट्सऐप अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं। यानी अब यूजर्स को अकाउंट लॉगिन करने का एक और ऑप्शन मिल गया है। 

Email से लॉगिन होगा अकाउंट

आपको बता दें कि अब आईओएस यूजर्स जीमेल के थ्रू भी अपना वॉट्सऐप अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं। यानी अगर आपका मोबाइल नंबर आपके पास नहीं है तो आप ईमेल के जरिए वॉट्सऐप को लॉगिन कर पाएंगे। अगर आपको यह चिंता है कि ईमेल से लॉगिन होने पर लोगों को आपकी ई-मेल आईडी पता चल जाएगी तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। किसी को भी आपकी ईमेल आईडी शो नहीं होगी। 

अगर आप वॉट्सऐप अकाउंट को जीमेल के जरिए लॉगिन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने वॉट्सऐप अकाउंट को जीमेल से वेरिफाई करना होगा। इसमें आपको जीमेल में एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आपको लॉगिन अकाउंट में फिल करना पड़ेगा। वॉट्सऐप के इस लेटेस्ट अपडेट की जानकारी कंपनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने दी है। 

यह भी पढ़ें- पुराने फोन को भी मिलेगी राजधानी ट्रेन जैसी तगड़ी स्पीड, बस फॉलो कर लें ये टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक