1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 और iPhone एयर 2 की लीक डिटेल्स आईं सामने, डिजाइन से लेकर डिस्प्ले को लेकर पता चलीं ये जानकारी

iPhone 18 और iPhone एयर 2 की लीक डिटेल्स आईं सामने, डिजाइन से लेकर डिस्प्ले को लेकर पता चलीं ये जानकारी

 Published : Apr 07, 2026 02:56 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 02:56 pm IST

एप्पल के अपकमिंग आईफोन 18 को लेकर काफी नई-नई लीक्स सामने आ रही हैं जिनसे इस फोन के बारे में पता चलता है कि ये पहले की तुलना में कितना अलग होगा।

iPhone 18- India TV Hindi
आईफोन 18 Image Source : GOOGLE GEMINI NANO BANANA PRO

Apple iPhone 18 lineup: एप्पल अपने नेक्स्ट जेनरेशन iPhone 18 लाइनअप के लिए पूरी तरह तैयार हो रहा है और इस साल के सितंबर इवेंट में भी एप्पल के ढेरों नए प्रोडक्ट्स लाने पर काम चल रहा है। आईफोन 18 के साथ-साथ iPhone Air 2, आईफोन फोल्ड के आने का इंतजाम किया जा रहा है, ऐसी खबरें हैं। इसके अलावा सिरी और आईपैड में कई तरह के अपडेट्स और इंप्रूवमेंट्स आने की उम्मीद है। हालांकि कहा जाता है कि एप्पल के प्रोडक्ट्स को लेकर सारा आकर्षण इसके हाई-एंड मॉडल जैसे कि iPhone 18 Pro और iPhone Fold को लेकर हो जाता है, लेकिन ताजा खबरों और लीक के मुताबिक पता चलता है कि स्टैंडर्ड आईफोन 18 मॉडल और आईफोन एयर 2 को लेकर भी खासी चर्चा चल रही है।

iPhone 18 के डिजाइन में हल्का चेंज मुमकिन

Weibo पर टिप्सटर Fixed Focus Digital के मुताबिक पता चलता है कि iPhone 18 के डिजाइन में हल्का चेंज हो सकता है। इसका मतलब है कि इसका ओवरऑल लुक एप्पल के पिछले फोन यानी आईफोन 17 के जैसा ही रह सकता है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें 6.3-इंच डिस्प्ले और पहले के जैसे डायनामिक आईलैंड फीचर को देखा जा सकता है।

आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल्स तक सीमित हो सकता है छोटा डायनामिक आईलैंड फीचर

अगर याद किया जाए तो पहले की रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि सारे आईफोन 18 मॉडल्स में छोटा डायनामिक आईलैंड फीचर मिल सकता है। हालांकि नए लीक से पता चलता है कि ये बदलाव केवल आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल्स तक शामिल हो सकते हैं इसके अलावा फोन के डाइमेंशन को लेकर हल्के-फुल्के बदलाव देखे जा सकते हैं लेकिन ये डेली यूज में  नोटिस करने लायक कम साबित हो सकते हैं। इस बार एप्पल का मेन फोकस परफॉर्मेंस और इंटरनल अपग्रेड्स तक रह सकता है, बजाए इसके कि वो बेस आईफोन 18 के डिजाइन में बदलाव करे और नए तरीके के ट्रेंड को अपनाए।

iPhone Air 2 की रिलीज टाइमलाइन पर खबर

एप्पल नए iPhone Air 2 में भी नए बदलाव ला रहा है। हालांकि इसके टाइमलाइन को लेकर कुछ डिबेट चल रही है। पहले की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिवाइस के 2027 में सामान्य लॉन्च इवेंट में आने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन के मुताबिक इसे स्प्रिंग सीजन 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। पहले की रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सेकेंड रियर कैमरा होने की बात कही जा रही थी लेकिन मार्क गुरमैन के मुताबिक इस सेकेंड कैमरा को लेकर कुछ संशय है।

ये भी पढ़ें 

नेटफ्लिक्स लाया Netflix Playground ऐप, बच्चों को किड्स गेम्स से लेकर नए तरह का कंटेंट मिलेगा ऐड फ्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक