1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीनी कंपनियों की राह पर Apple! महंगे हो सकते हैं iPhone और Mac, टिम कुक ने बताई वजह

चीनी कंपनियों की राह पर Apple! महंगे हो सकते हैं iPhone और Mac, टिम कुक ने बताई वजह

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 18, 2026 11:31 am IST,  Updated : Jun 18, 2026 11:31 am IST

Apple इस साल लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज कीमत में इजाफा कर सकता है। यह सीरीज पिछले साल आई iPhone 17 सीरीज के मुकाबले हजारों रुपये महंगी हो सकती है।

iPhone price hike- India TV Hindi
आईफोन हो सकते हैं महंगे Image Source : INDIA TV

Xiaomi, OnePlus, Motorola जैसी चीनी कंपनियों के बाद अब Apple भी अपने iPhone और Mac की कीमत बढ़ाने वाला है। अमेरिकी कंपनी अपने कई डिवाइस पोर्टफोलियो की कीमत में बढ़ोतरी करने वाली है। पिछले दिनों एप्पल के मौजूदा CEO टिम कुक ने भी कीमत बढ़ने को लेकर संकेत दिए थे। टिम कुक ने कहा था कि कीमत बढ़ाने अलावा कंपनियों के पास अब कोई चारा नहीं रहा है। हालांकि, कुक ने ये नहीं बताया कि किस प्रोडक्ट की कीमत कितनी बढ़ेगी?

क्यों बढ़ेगी कीमत?

जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले कुछ साल में AI का बुम देखा गया है, जिसकी वजह से डेटा सेंटर भी सेटअप किया जा रहा है। इन डेटा सेंटर को चलाने के लिए AI चिप की जरूरत होती है। चिपमेकर्स फिलहाल ज्यादा ध्यान एआई चिप पर दे रही हैं, जिसकी वजह से स्मार्टफोन, लैपटॉप या अन्य डिवाइसेज के लिए चिप की कमी हो गई है। सप्लाई चेन में कमी की वजह से चीनी कंपनियों और सैमसंग के बाद अब एप्पल ने भी अपने फोन की कीमत बढ़ाने का फैसला कर लिया है।

The Wall Street Journal से बात करते हुए टिम कुक ने बताया कि एप्पल लगातार कंपोनेंट की कीमत बढ़ने के बावजूद ग्राहकों का ध्यान रखे हुए है। हालांकि, कुक ने माना कि ज्यादा दिनों तक  कंपोनेंट के कॉस्ट को मैनेज नहीं किया जा सकता है। इसका मतलब है कि आने वाले भविष्य में iPhone की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है। यही नहीं, Mac की कीमत में भी इजाफा होने की संभावना है।

टिम कुक ने कहा कि कीमत की बढ़ोतरी रोकी नहीं जा सकती है। हालांकि, कुक ने दावा किया है कि हम ग्राहकों पर ज्यादा जोर नहीं डालने की कोशिश करेंगे। कुक ने बताया कि DRAM और कंपोनेंट की शॉर्टेज और सप्लाई में दिक्कत की वजह से कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। ज्यादातर मैन्युफैक्चरर्स ने हाई बैंडविथ वाले मेमोरी पर ध्यान देने शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से कीमतों में अचानक उछाल आया है।

पिछले दिनों आई रिपोर्ट की मानें तो iPhone 18 लाइनअप को कंपनी 12GB रैम के साथ लॉन्च करने वाली है। ऐसे में फोन की कीमत भी मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा होगी। एप्पल ने iPhone 17 को 8GB रैम के साथ पेश किया है। कंपनी का फोकस AI फीचर और बेहतर Siri एक्सपीरियंस पर है, जिसकी वजह से iOS 27 में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। वहीं, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एप्पल मेमोरी शॉर्टेज के बावजूद कीमत को मेनटेन रखने की कोशिश करेगा।

कितनी बढ़ेगी कीमत?

इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो iPhone 18 Pro की कीमत में 39 डॉलर (लगभग 3,700 रुपये) से लेकर 145 डॉलर (लगभग 13,700 रुपये) तक का इजाफा हो सकता है। DRAM की कीमत में भी आने वाले दिनों में 13 डॉलर (लगभग 1,200 रुपये) से लेकर 51 डॉलर (4,800 रुपये) तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Haier ने भारत में पेश की नई QLED Smart TV सीरीज, मिलेगी 75 इंच की बड़ी स्क्रीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक