1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp Status में आने वाला है कमाल का फीचर, रिप्लाई के लिए टाइपिंग की नहीं होगी जरूरत

WhatsApp Status में आने वाला है कमाल का फीचर, रिप्लाई के लिए टाइपिंग की नहीं होगी जरूरत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 28, 2023 06:30 am IST,  Updated : Aug 28, 2023 06:30 am IST

वॉबेटा की रिपोर्ट की मानें तो अभी यह फीचर टेस्टिंग मोड हैं और अभी इसे कुछ बीटा टेस्टर्स को ही रिलीज किया गया है। इस फीचर के आने के बाद वॉट्सऐप स्टेटस का रिप्लाई करने के लिए ज्यादा दिमाग खपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp,Tech news, whatsapp new feature, whatsapp upcoming feature, whatsapp news- India TV Hindi
वॉटस्ऐप के इस फीचर्स से लाखो यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। Image Source : फाइल फोटो

दुनियाभर में मैसेजिंग और चैटिंग के लिए वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। भारत में भी लगभग 500 मिलियन से ज्यादा लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अब जब इतनी भारी संख्या में कंपनी के पास यूजर्स हैं तो कंपनी भी अपने यूजर्स का बखूबी ध्यान रखती है। यही कारण है कि यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी नए नए फीचर्स लाती रहती है। अब वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा जबरदस्त फीचर लाने वाला है जिसमें वॉट्सऐप स्टेटस का रिप्लाई अब Avatar के जरिए भी कर पाएंगे। 

वॉट्सऐप के अपडेट्स और अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी। रिपोर्ट की मानें तो अभी वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिसमें यूजर्स को वॉट्सऐप स्टेटस का रिप्लाई करने के लिए लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी वॉट्सऐप पर काम आसान होने जा रहा है। 

स्टेटस पर रिप्लाई के लिए मिलेंगे ऑप्शन

वॉबेटा की रिपोर्ट की मानें तो अभी यह फीचर टेस्टिंग मोड हैं और अभी इसे कुछ बीटा टेस्टर्स को ही रिलीज किया गया है। इस फीचर के आने के बाद वॉट्सऐप स्टेटस का रिप्लाई करने के लिए ज्यादा दिमाग खपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी तक हम सभी लोग वॉट्सऐप स्टेट्स का रिप्लाई इमोजी और मैसेज से ही करते हैं लेकिन अब यह सिस्टम पूरी तरह से बदलने वाला है। जल्द ही स्टेटस में रिप्लाई के लिए अवतार का ऑप्शन मिल सकता है। 

रिपोर्ट की मानें तो वॉट्सऐप स्टेटस पर रिप्लाई करने के लिए यूजर्स को करीब 8 अवतार का ऑप्शन मिलेगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी फीलिंग को ज्याद बेहतर तरीके से एक्सप्रेस कर सकेंगे। फिलहाल अभी यह डेवलपमेंट फेज में है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। अगर आप वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स का सबसे पहले मजा लेना चाहते हैं तो आपको बीटा वर्जन डाउनलोड करके इंस्टाल करना होगा। 

यह भी पढ़ें-  Jio का सस्ता लेकिन तगड़ा प्लान, 84 दिन तक डेली 3GB डेटा, साथ में Jio TV, Jio Cinema का भी सब्सक्रिप्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक