1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, 150 दिनों तक रिचार्ज की 'नो टेंशन'

BSNL का लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, 150 दिनों तक रिचार्ज की 'नो टेंशन'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 08, 2026 06:51 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 06:51 pm IST

BSNL के पास 150 दिनों वाला सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान Image Source : PTI FILE

BSNL के पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाला एक सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसकी कीमत निजी कंपनियों के मुकाबले काफी कम है। BSNL ने इस सस्ते रिचार्ज प्लान को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताया है।

997 रुपये वाला सस्ता प्लान

BSNL का यह प्रीपेड प्लान 997 रुपये की कीमत में आता है। भारत संचार निगम से इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। BSNL के इस प्लान में यूजर्स को इसके अलावा डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस तरह यूजर्स को कुल मिलाकर 300GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाएगा।

भारत संचार निगम लिमिटेड अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ BiTV का भी एक्सेस देता है। यूजर्स अगर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो इसके लिए उन्हें हर महीने 151 रुपये देने होंगे। इस प्लान में यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है। BiTV पर यूजर्स अपने पसंदीदा मूवीज, टीवी शोज और वेबसीरीज का आनंद ले सकते हैं।

BSNL लगातार अपना नेटवर्क एक्सपेंड कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने पूरे देश में एक साथ 4G सर्विस पिछले दिनों लॉन्च की है। कंपनी ने इसके लिए करीब 1 लाख नए 4G/5G टावर लगाए हैं, जो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड हैं। साथ ही, सरकारी कंपनी 1 लाख और नए मोबाइल टावर लगाने वाली है। यही नहीं, कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इस साल 5G सर्विस भी लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें - फोन में आएगा 'Hi Dear' वाला मैसेज और खाली होगा बैंक अकाउंट, ठगी के नए तरीके को लेकर I4C की चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक