1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. फोन में आएगा 'Hi Dear' वाला मैसेज और खाली होगा बैंक अकाउंट, ठगी के नए तरीके को लेकर I4C की चेतावनी

फोन में आएगा 'Hi Dear' वाला मैसेज और खाली होगा बैंक अकाउंट, ठगी के नए तरीके को लेकर I4C की चेतावनी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 08, 2026 06:13 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 06:13 pm IST

इन दिनों साइबर क्रिमिनल्स नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं। इसे लेकर I4C ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को 'Hi Dear' वाले मैसेज से सावधान रहने के लिए कहा है।

Cyber Crime new way- India TV Hindi
साइबर ठगी का नया तरीका Image Source : UNSPLASH

साइबर अपराधी की नई चाल का पता चला है, जिसमें वो Netflix जैसे OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के नाम पर ठगी कर रहे हैं। भारतीय साइबर क्राइम कंट्रोल विंग I4C ने इसे लेकर यूजर्स को चेतावनी जारी की है। साइबर अपराधी आपको 'Hi Dear' के नाम से मैसेज करते हैं और फिर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। I4C ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।

I4C ने जारी किया अलर्ट

I4C साइबर दोस्त ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया कि पेमेंट वाला हर अलर्ट सही नहीं होता है। पोस्ट में उदाहरण के तौर पर Netflix के पेमेंट वाले दो इमेज शेयर किया गया है और इसमें असली और नकली की पहचान बताई गई है। अगर, यूजर्स गलती से नकली पेमेंट वाले मैसेज को सही मानकर पेमेंट करते हैं तो उनके बैंक डिटेल्स हैकर्स तक पहुंच जाते हैं और फिर उनका अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है।

I4C ने फोटो के जरिए समझाया कि कैसे असली और नकली पेमेंट अलर्ट की पहचान की जाए। साइबर दोस्त ने बताया कि साइबर अपराधी Netflix पर आपके पेमेंट डिटेल्स को अपडेट करने वाले फर्जी मैसेज भेजते हैं, जिसमें 'Hi Dear' के नाम से मैसेज आएगा, जिसमें कहा जाएगा कि आपका अकाउंट होल्ड हो गया है। पेमेंट डिटेल्स को अपडेट करें। इसके बाद हैकर्स के पास आपकी बैंकिंग डिटेल्स मिल जाएगी और अकाउंट खाली हो सकता है।

कैसे करें असली-नकली की पहचान?

नकली मैसेज में आपको हमेशा 'Hi Dear' करके संबोधित किया जाएगा। वहीं, असली मैसेज में आपके नाम से संबोधित किया जाएगा। वहीं, URL की लिंक में भी आपको बड़ा अंतर दिखाई देगा। ओरिजनल URL हमेशा https:// से शुरू होते हैं और उसमें आपको स्पेलिंग मिस्टेक नहीं मिलेगा। वहीं, नकली URL में आपके https:// नहीं मिलेगा क्योंकि ये सिक्योर वेबसाइट्स नहीं होते हैं।

कैसे बचें?

ऐसे किसी भी मैसेज पर रिएक्ट करने से पहले उसे अच्छी तरह से एनालाइज करें। जल्दबाजी करने में आप असली और नकली की पहचान करने में गलती कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। साइबर क्रिमिनल्स ओरिजिनल वेबसाइट से मिलता-जुलता डोमेन यूज करते हैं। आपको इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए और सिक्योर URL पर ही क्लिक करें। सभी OTT प्लेटफॉर्म यूजर्स को पेमेंट के लिए आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का ऑप्शन देते हैं।

यह भी पढ़ें - 20,000 रुपये से कम में मिल रहा Nothing का तगड़े फीचर वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक