1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL की लंबी वैलिडिटी वाले इस प्लान ने किया सबको फेल, कम खर्च में पूरे साल चलेगा सिम

BSNL की लंबी वैलिडिटी वाले इस प्लान ने किया सबको फेल, कम खर्च में पूरे साल चलेगा सिम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 10, 2025 10:54 am IST,  Updated : Oct 10, 2025 11:05 am IST

BSNL के इस लंबी वैलिडिटी वाले प्लान ने निजी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को फ्री कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर कर रही है।

BSNL 4G Recharge Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान Image Source : BSNL

BSNL ने हाल ही में अपनी 4G सर्विस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का 4G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर विकसित है और 5G रेडी भी है। अपने यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए BSNL ने करीब 1 लाख नए 4G टावर लगाए हैं। कंपनी जल्द ही 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में भी है। BSNL यूजर्स के लिए कंपनी ने खास ऑफर पेश किया है। यूजर्स को 15 अक्टूबर तक अपने एक लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में कई तरह के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

BSNL की लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

BSNL का यह 330 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान 1,999 रुपये में आता है। निजी टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, Vi के मुकाबले यूजर्स को इस प्लान में ज्यादा बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की जानकारी शेयर की है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें फ्री नेशनल रोमिंग का भी फायदा मिलेगा।

BSNL अपने इस प्लान में यूजर्स को फ्री कॉलिंग के अलावा डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा यानी कुल 495GB डेटा का लाभ देता है। यही नहीं, यूजर्स को इसमें डेली 100 फ्री SMS का लाभ दिया जा रहा है। 15 अक्टूबर तक इस प्लान को रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 2% का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। हालांकि, यूजर्स को अपना नंबर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या सेल्फ केयर ऐप से रिचार्ज करना होगा।

BSNL अपने हर मोबाइल यूजर्स को फ्री में BiTV का एक्सेस दे रहा है। यूजर्स को इसमें 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाएगा। हालांकि, यूजर्स चाहे तो प्रीमियम चैनल्स और OTT के लिए BiTV का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें हर महीने 151 रुपये का खर्च आएगा।

यह भी पढ़ें -

ऑनलाइन दिवाली ऑफर्स की आड़ में हो सकता है बड़ा फ्रॉड, जानें कैसे बचें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक