1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के 395 दिन वाले प्लान का 'भौकाल', डेली 7 रुपये से कम खर्च में मिलेगा सबकुछ फ्री

BSNL के 395 दिन वाले प्लान का 'भौकाल', डेली 7 रुपये से कम खर्च में मिलेगा सबकुछ फ्री

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 18, 2024 07:35 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 07:35 pm IST

BSNL ने अपने 13 महीने की वैलिडिटी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान से भौकाल मचा दिया है। कंपनी डेली 7 रुपये से भी कम खर्च में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर कर रही है।

BSNL 4G- India TV Hindi
BSNL 4G Image Source : FILE

BSNL ने देश के कई शहरों में अपनी 4G सर्विस शुरू कर दी है। वहीं, सरकारी टेलीकॉम कंपनी अब 5G की भी तैयारी में है। निजी टेलीकॉम कंपनियों के बढ़ते मोबाइल टैरिफ को देखते हुए पिछले दिनों लाखों यूजर्स ने बीएसएनएल में अपना नंबर पोर्ट किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपनी सर्विस क्वालिटी को सुधारने में लगी है और हजारों की संख्यां में नए मोबाइल टावर लगाए हैं।

निजी कंपनियों को चुनौती

अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने के साथ ही BSNL अब निजी टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio और Vi के प्रीपेड प्लान्स को भी कड़ी चुनौती दे रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड के पास 395 दिनों की वैलिडिटी वाला एक धांसू रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को फ्री कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। 

केवल BSNL के पास ही 13 महीनों की वैलिडिटी वाला प्लान है। अन्य कंपनियों के पास अधिकतम 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान हैं। बीएसएनएल के इस प्लान की खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को डेली 7 रुपये से भी कम खर्च करना पड़ता है।

BSNL का 395 दिन वाला प्लान

BSNL का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 2,399 रुपये में आता है यानी डेली करीब 6.57 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 395 दिनों की है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इसके बाद यूजर्स को 40kbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट का लाभ मिलेगा।

भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्रीपेड प्लान में डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इसके अलावा BSNL अपने इस लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान में कई वैल्यू एडेड सर्विसेज (VAS) का लाभ भी देता है। इसमें यूजर्स को Hardy Games, Arena Games, Zing Music, Wow Entertaiment, BSNL Tunes आदि का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

यह भी पढ़ें - Mark Zuckerberg की कंपनी Meta में शुरू हुई छंटनी, निकाले WhatsApp और Instagram के कई कर्मचारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक