1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL 5G सबसे पहले इन शहरों में होगा लॉन्च, CMD रॉबर्ट जे रवि ने किया कंफर्म

BSNL 5G सबसे पहले इन शहरों में होगा लॉन्च, CMD रॉबर्ट जे रवि ने किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 25, 2025 12:49 pm IST,  Updated : Mar 25, 2025 12:49 pm IST

BSNL 5G सर्विस लॉन्च को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के सीएमडी रॉबर्ट जे रवि ने कंफर्म किया है कि आने वाले कुछ महीनों में बीएसएनएल की 5जी सर्विस देश के कुछ चुनिंदा शहरों में शुरू होगी।

BSNL 5G Service- India TV Hindi
बीएसएनएल 5जी सर्विस Image Source : FILE

Jio, Airtel, Vodafone Idea के बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भी 5G लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। बीएसएनएल की 5G सर्विस इस साल जून से शुरू हो सकती है। पिछले दिनों केंद्रीय टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं, बीएसएनएल के सीएमडी रॉबर्ट जे रवि ने भी 5G सर्विस को लेकर बड़ी जानकारी दी है। सीएमडी ने बताया कि बीएसएनएल की 5जी सर्विस सबसे पहले किन शहरों में शुरू की जाएगी।

इन शहरों में सबसे पहले होगा लॉन्च

सरकारी टेलीकॉम कंपनी के सीएमडी ने कंफर्म किया है कि BSNL 5G सर्विस को आने वाले कुछ महीनों में चुनिंदा शहरों में लॉन्च की जाएगी। ET टेलीकॉम के कार्यक्रम में सीएमडी रॉबर्ट जे रवि ने बताया, 'हम 5G नेटवर्क को नेटवर्क-एज-ए-सर्विस (NaaS) के आधार पर दिल्ली में शुरू करने जा रहे हैं। इसे हम फास्ट ट्रैक करने जा रहे है। इसके अलावा हम कुछ और शहरों में अगले कुछ महीनों में 5G को जल्द से जल्द रोल आउट करेंगे। यह हमारा लक्ष्य है।' 

बता दें पिछले साल बीएसएनएल ने दिल्ली में 5G सर्विस को एक पायलट प्रोग्राम के तहत टेस्ट करने का काम किया था। इसके लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने स्वदेशी वेंडर्स के साथ साझेदारी की है। बीएसएनएल की 5जी सर्विस को मुंबई बेस्ड टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DoT) मिलकर रोल आउट करेंगे। C-DoT इस समय बीएसएनएल के 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने का काम कर रहा है।

निजी कंपनियों को टक्कर

सीएमडी रॉबर्ट जे रवि ने बताया कि 5जी टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के साथ-साथ सोसाइटी और नागरिकों को भविष्य में मदद करने वाली है। खास तौर पर इसका फायदा ग्रामीण क्षेत्रों में होगा। 5G सर्विस लॉन्च होने के बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को कनेक्टिविटी के मामले में टक्कर दे सकती है। सरकार ने बीएसएनएल को रिवाइव करने के लिए पिछले साल के बजट में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट आवंटित किया था।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy F16 5G लॉन्च के तुंरत बाद हुआ सस्ता, 50% तक घट गए दाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक