1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, सिर्फ 80 रुपये के खर्च में मिल रही है 300 दिन की वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग

BSNL का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, सिर्फ 80 रुपये के खर्च में मिल रही है 300 दिन की वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 01, 2023 02:58 pm IST,  Updated : Sep 01, 2023 02:59 pm IST

अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो आपको बता दें कि कंपनी के पास एक ऐसा प्लान है जिसमें आपको 80 रुपये मंथली खर्च पर 300 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपने सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं और साथ ही डेटा की जरूरत भी कम पड़ती है।

BSNL, BSNl Plan, BSNL Cheapest Recharge Plan, BSNL Offer, BSNL Best Plan, BSNL Annual Plan, BSNL 300- India TV Hindi
अगर आप फ्री कॉलिंग के साथ लंबी वैलिडिटी चाहते हैं तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट होने वाला है। Image Source : फाइल फोटो

BSNL cheapest Recharge Planb: देश में इस समय टेलीकॉम सेक्टर में सिर्फ चार कंपनियां ही हैं जिसमें जियो का नाम सबसे ऊपर आता है जबकि दूसरे नंबर पर एयरटेल और तीसरे चौथे नंबर पर वोडाफोन और बीएसएनएल का नाम आता है। दूसरी कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनल लगातार अपने यूजर्स के लिए नए नए रिचार्ज प्लान्स लेकर आ रही है। अगर आप BSNL के ग्राहक हैं तो आपके आज की खबर बहुत काम की होने वाली है। आज हम  BSNL के एक ऐसे प्लान की बात करने वाले हैं जिसमें आपको आपकी उम्मीद से ज्यादा फायदे मिलने वाले हैं। 

दरअसल BSNL के पास अपने ग्राहकों के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म हर तरह के रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध हैं। अगर दूसरी कंपनियों के बार बार महंगे रिचार्ज से थक चुके हैं तो आप बीएसएनएल की तरफ भी आ सकते हैं। BSNL के कई ऐसे प्लान्स हैं जो उम्मीद से ज्यादा ऑफर देते हैं। कंपनी के पास इस समय एक ऐसा प्लान है जिसमें आपको 100 रुपये से कम मंथली खर्च पर 300 दिन की वैलिडिटी मिलती है। आइए आपको इस धमाकेदार प्लान की जानकारी देते हैं। 

बार बार के रिचार्ज से मिलेगा छुटकारा

BSNL के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 797 रुपये में आता है। इसमें आपको कंपनी 300 दिन की वैलिडिटी देती है। मतलब अगर आप एक बार रिचार्ज कराते हैं तो आपको सीधे 300 दिन बाद ही रिचार्ज कराना पड़ेगा। आप रिचार्च के झंझट से 300 दिन तक फ्री हो जाएंगे। लंबी वैलिडिटी के साथ ही इस प्लान में 300 दिन तक फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। हो सकता है कि एक बार में आपको यह प्लान महंगा लगे लेकिन अगर इसकी मंथली कॉस्ट निकालें तो करीब 80 रुपये खर्च आता है। इस वजह से BSNL का यह प्लान काफी सस्ता और किफायती साबित होता है। 

अगर कंपनी के 797 रुपये के प्लान के दूसरे बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें आपको भरपूर डेटा भी ऑफर किया जाता है। प्लान में ग्राहकों को 2GB डाटा मिलता है। इसमें आपको हर दिन 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। अगर आपके पास डेटा का ज्यादा काम नहीं है तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए भी बेस्ट है जो सिर्फ फ्री कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी के साथ सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें- IND vs PAK, Asia Cup 2023 Live Match: आ गई क्रिकेट के महाजंग की घड़ी, फ्री में ऐसे उठाएं भारत-पाकिस्तान के लाइव मैच का मजा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक