1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का धमाकेदार दिवाली ऑफर, कंपनी इन 5 रिचार्ज प्लान्स में दे रही है भर-भर कर डेटा

BSNL का धमाकेदार दिवाली ऑफर, कंपनी इन 5 रिचार्ज प्लान्स में दे रही है भर-भर कर डेटा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 07, 2023 07:59 am IST,  Updated : Nov 07, 2023 08:00 am IST

फेस्टिव सीजन में हर टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को धमाकेदार ऑफर्स दे रही हैं। अब BSNL की तरफ से भी दिवाली ऑफर का ऐलान किया गया है। कंपनी ने अपने ग्राहको के लिए Diwali Bonanza Offer पेश किया है। इस ऑफर में कंपनी कुल 5 रिचार्ज प्लान्स में ग्राहकों को एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है।

BSNL Diwali Offers, BSNL 3GB Free Data, BSNL Free Data Offer, BSNL Diwali Bonanza, BSNL Festive Seas- India TV Hindi
BSNL की लिस्ट में कई सारे सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

BSNL Diwali Offers:फेस्टिव सीजन को देखते हुए BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर का ऐलान किया है। दिवाली ऑफर में कंपनी यूजर्स को अपने रिचार्ज प्लान्स में कई तरह के बेनेफिट्स दे रही है। अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो आपको बीएसएनएल का Diwali Bonanza ऑफर काफी पसंद आने वाला है क्योंकि कंपनी यूजर्स को कई सारे रिचार्ज प्लान्स में एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है। 

आपको बता दें कि DIwali Bonanza ऑफर की शुरुआत कंपनी ने 251 रुपये से की थी। इसमें कंपनी यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही थी। अब तक इस ऑफर में कंपनी कुल 5 प्लान्स जोड़ चुकी है। इस लिस्ट में 251 रुपये, 299 रुपये, 399 रुपये और 499 रुपये वाले प्लान्स शामिल हैं। आइए आपको Diwali Banaznza ऑफर के बेनेफिट्स के बारे में जानकारी देते हैं। 

BSNL का 251 रुपये वाला प्लान-

BSNL के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को कुल 70GB डेटा ऑफर करती है। फेस्टिव सीजन में कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को 3GB डेटा एक्स्ट्रा ऑफर कर रही है। 

299 रुपये वाला प्लान-

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में अपने BSNL नंबर को 299 रुपये से रिचार्ज कराते हैं तो आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में आपको कुल 90GB डेटा मिलता है यानी आप हर दिन 3GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में भी कंपनी ग्राहकों को 3GB डेटा एक्स्ट्रा देती है। इसमें आपको हर दिन 100SMS भी फ्री मिलेंगे। 

398 रुपये वाला प्लान-

BSNL का यह प्रीपेड प्लान 30 दिन की वैलिडिटीके साथ आता है। अगर आप यह प्लान लेते हैं तो आपको पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 120GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही आप इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का भी फायदा उठा सकते हैं। इसमें भी आपको 3GB डेटा एक्स्ट्रा मिलता है। 

499 रुपये वाला प्लान-

BSNL अपने 499 वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 75 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को कुल कुल 150GB डेटा मिलता है। यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको अनिलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS मिलती है। इस प्लान में भी आप 3GB डेटा एक्स्ट्रा यूज कर पाएंगे। 

599 रुपये वाला प्लान-

BSNL के Diwali Bonanza ऑफर में सबसे महंगा प्लान 599 रुपये का है। प्लान महंगा है लेकिन इसमें फायदे भी जबरदस्त मिलते हैं। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को कुल 84 दिन की वैलिडिटी देती है। यूजर्स हर दिन 3GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ ही अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग और 100 SMS भी मिलते हैं। दिवाली ऑफर में कंपनी इस महंगे प्लान में भी 3GB डेटा एक्स्ट्रा दे रही है। 

यह भी पढ़ें- जियो का बंपर ऑफर, इस प्लान में मिलेगा 900GB से ज्यादा डेटा और 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक