1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के इस प्लान से यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 365 दिन तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्च

BSNL के इस प्लान से यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 365 दिन तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्च

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 27, 2023 12:07 pm IST,  Updated : Jul 27, 2023 12:07 pm IST

बीएसएनएल के पास यूजर्स के लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान मौजूद है। कंपनी ने यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें 730GB डाटा मिलता है। इतना ही नहीं कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करती है।

BSNL, BSNL Cheapest Plan, BSNL New Plan, BSNL offer- India TV Hindi
बीएसएनएल इस प्लान में यूजर्स को हाईस्पीड इंटरनेट की कनेक्टिविटी देती है। Image Source : फाइल फोटो

BSNLka cheapest Plan : टेलीकॉम कंपनियों के बीच में इस समय किफायती प्लान्स को लेकर होड़ सी मची हुई है। जियो एयरटेल, वीआई सभी नए नए रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में स्वदेशी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल कहां पीछे रहने वाली थी। अब बीएसएनएल ने भी अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ग्राहकों के लिए 730GB डेटा वाला प्लान पेश किया है।

आज भी BSNL के लाखो यूजर्स हैं। अपने इन्हीं ग्राहकों के लिए कंपनी के पोर्टफोलियो में शानदार एनुअल प्लान मौजूद है। रिचार्ज लिस्ट में कंपनी के पास 1515 रुपये का प्लान मौजूद है। इसमें यूजर्स को कई शानदार बेनेफिट्स भी दिए जाते हैं। अगर आप बार बार रिचार्ज के झंझट से झुटकारा पाना चाहते हैं तो इसे रिचार्ज करा सकते हैं।

BSNL के 1,515 प्लान बेनेफिट्स

बीएसएनएल का यह प्लान ऐसे यूजर्स के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है जिन्हें डेटा और कॉलिंग की ज्यादा जरूरत पड़ती है। इस एनुअल प्लान में यूजर्स को भरपूडेटा डेटा मिलता है। आप प्रतिदिन 2GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। आप पूरे प्लान में 730GB डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे।

दूसरे बेनेफिट्स की बात करें तो 365 दिन तक आप पूर देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसमें डेली आपको 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। बीएसएनएल का यह प्लान इस समय फैंस के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें- Jio का सस्ता लैपटॉप JioBook चार दिन बाद होगा लॉन्च, फ्लैगशिप स्मार्टफोन से भी आधी होगी कीमत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक