1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के इस प्लान से 45 दिन तक रिचार्ज की नहीं होगी चिंता, डेली मिलेगा 2GB डेटा

BSNL के इस प्लान से 45 दिन तक रिचार्ज की नहीं होगी चिंता, डेली मिलेगा 2GB डेटा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 05, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 05, 2024 06:30 am IST

टेलिकॉम सेक्टर में अब सिर्फ BSNL ही एक इकलौती ऐसी कंपनी है जो ग्राहकों को सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है। BSNL ने यूजर्स के लिए अपनी लिस्ट में कई तरह के प्लान्स जोड़े हैं। कंपनी के पास एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जिसमें आपको 45 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है।

BSNL, BSNL Offer, BSNL Recharge, BSNL Best Plan, BSNL Recharge Offer, BSNL News, BSNL Launch New Pla- India TV Hindi
बीएसएनएल के पास अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई देश की तीन प्रमुख टेलिकॉम कंपनियां हैं। हालांकि इस समय BSNL की चर्चा जमकर हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण बीएसएनएल की तरफ से ऑफर किए जा रहे सस्ते रिचार्ज प्लान्स हैं। जियो, एयरटेल और वीआई की तरफ से प्लान्स महंगे होने के बाद अब सिर्फ बीएसएनएल ही है जिसने कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। BSNL के इस कदम का फायदा भी उसे तेजी से मिल रहा है। 

सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए लोग बीएसएनएल की तरफ स्विच कर रहे हैं। कंपनी के पास कम दाम में लंबी वैलिडिटी और डेटा प्लान्स के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। BSNL के पोर्टफोलियो की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें 30 दिन से लेकर 395 दिन तक की वैलिडिटी वाले प्लान्स मिल जाते हैं। आज हम आपको BSNL का एक ऐसा प्लान बताते हैं जिसमें आपको 45 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 

BSNL की लिस्ट का शानदार प्लान

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए अपनी लिस्ट में 249 रुपये का एक किफायती रिचार्ज प्लान एड ऑन किया है।  इस प्लान में ग्राहकों को कई सारे शानदार ऑफर्स मिलते हैं। इस प्लान में आपको 45 दिनों के लिए लंबी वैलडिटी के साथ सभी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। 

अगर आपको इंटरनेट की अधिक जरूरत पड़ती है तो भी यह प्लान आपके लिए फायदेमंद होने वाला है। इस रिचार्ज प्लान में आपको 45 दिनों के लिए 90GB डेटा मिलता है यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही BSNL दूसरी कंपनियों की ही तरह प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर करता है। 

यह भी पढ़ें- TRAI के नए नियम से करोड़ों यूजर्स की मौज, मोबाइल सर्विस बंद होने पर ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक