Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान, फ्री में देख पाएंगे T20 वर्ल्ड कप और IPL के मैच

BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान, फ्री में देख पाएंगे T20 वर्ल्ड कप और IPL के मैच

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Feb 10, 2026 07:54 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 07:54 pm IST

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया प्लान उतारा है। क्रिकेट फैंस बीएसएनएल के इस प्लान में T20 वर्ल्ड कप और IPL 2026 का लुफ्त उठा सकेंगे। इसके अलावा वो अपने पसंदीदा वेब सीरीज और मूवीज भी देख पाएंगे।

BSNL new Plan- India TV Hindi
Image Source : BSNL INDIA बीएसएनएल का नया प्लान

BSNL ने क्रिकेट फैंस के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने इस प्लान में तीन महीने के लिए JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। फैंस मौजूदा T20 World Cup के साथ-साथ IPL 2026 के सभी मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा वो अपने पसंदीदा वेब सीरीज और मूवीज का भी आनंद ले सकेंगे।

BSNL का नया प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए ऐड-ऑन पैक की घोषणा की है। बीएसएनएल का यह पैक 499 रुपये में आता है। इसमें यूजर्स को तीन महीने यानी 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस पैक को यूजर्स अपने किसी मौजूदा प्लान के साथ ले सकते हैं। इसमें यूजर्स को तीन महीने के लिए JioHotstar, SonyLIV और Zee5 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। यूजर्स इन तीनों ऐप्स को दो स्क्रीन पर एक साथ एक्सेस कर सकते हैं यानी यूजर्स अपने मोबाइल और टीवी दोनों में इन OTT ऐप्स का एक्सेस ले पाएंगे।

क्रिकेट फैंस JioHotstar पर मौजूदा T20 World Cup के साथ-साथ IPL 2026 के सभी मैच देख पाएंगे। इसके अलावा SonyLIV पर भी कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का लुफ्त उठा सकेंगे। BSNL लगातार अपने यूजर्स के लिए सस्ते रिचार्ज लेकर आ रहा है। पिछले महीने ही कंपनी ने 2626 रुपये वाला लॉन्ग वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है। इसमें यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडटी मिलती है।

यूजर्स पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में डेली 2.26GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। BSNL का यह ऑफर 24 फरवरी 2026 तक वैलिड है। BSNL यूजर्स इस पैक के साथ पूरे साल अपना नंबर एक्टिव रख सकते हैं।

नेटवर्क हो रहा बेहतर

सरकार ने इस साल बजट में भी BSNL के लिए करोड़ों रुपये का फंड देने की घोषणा की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क अपग्रेड्स के लिए इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने पूरे देश में 4G सर्विस लॉन्च की है। इसके लिए करीब 1 लाख नए 4G/5G टावर लगाए गए है। सरकार और भी नए 4G/5G टावर लगा रही है। BSNL का नेटवर्क पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है।

यह भी पढ़ें - Realme ने भारतीय यूजर्स को दिया झटका, 4000 रुपये तक महंगे हुए ये फोन, जानें नई कीमत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement