1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने करोड़ों यूजर्स को दी राहत, 300 रुपये से कम में मिलेगी 52 दिन की वैलिडिटी

BSNL ने करोड़ों यूजर्स को दी राहत, 300 रुपये से कम में मिलेगी 52 दिन की वैलिडिटी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 25, 2024 05:02 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 05:02 pm IST

BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान लेकर आ गई है। BSNL ने लिस्ट में 300 रुपये से कम कीमत का ऐसा प्लान शामिल किया है जिसमें आप पूरे 52 दिन तक रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो जाते हैं। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दूसरे कई फायदे मिलते हैं।

BSNL, recharge plan, Tech news hindi, BSNL Offer, BSNL Plan, BSNL Rs 298 Recharge Plan, BSNL Rs 298 - India TV Hindi
BSNL अपने ग्राहकों के लिए लाया शानदार रिचार्ज प्लान। Image Source : फाइल फोटो

निजी कंपनियों के प्राइस हाइक निर्णय का BSNL पूरी तरह से फायदा उठा रही है। महंगे रिचार्ज प्लान्स की मार झेल रहे ग्राहकों को राहत देने के लिए BSNL लगातार सस्ते और किफायती प्लान्स ला रहा है। कंपनी को इसका असर भी दिखने लगा है। जुलाई के महीने में 29 लाख लोग BSNL के साथ जुड़े। नए ग्राहकों के जुड़ने की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए कंपनी अब एक नया रिचार्ज प्लान लेकर आ गई है। 

आपको बता दें कि इस समय टेलिकॉम इंडस्ट्री में सिर्फ BSNL ही एक ऐसी कंपनी है जो सबसे कम दाम में ग्राहकों को रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है। जुलाई में रिचार्ज प्लान्स महंगे होने के बाद सस्ते प्लान्स के लिए मोबाइल यूजर्स BSNL की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। BSNL की लिस्ट में अधिकांश ऐसे रिचार्ज प्लान्स हैं जो जियो, एयरटेल प्लान्स की तुलना में फायदे तो अधिक देते हैं लेकिन इनकी कीमत जियो-एयरटेल से आधी है।

दो महीने वाले प्लान्स से भी है सस्ता

अगर आप BSNL का सिम इस्तेमाल करते हैं या फिर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके काम की खबर होने वाली है। हम आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको BSNL लंबी वैलिडिटी तो देता ही है साथ में दूसरे कई ऑफर्स भी मिलते हैं। 

सरकारी टेलिकॉम एजेंसी बीएसएनएल के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 300 रुपये से भी कम है। इस सस्ते प्लान में आपको 52 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस तरह आपको 28 दिन के बाद रिचार्ज खत्म होने की टेंशन भी नहीं रहेगी।  आपको इसमें अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेटा दोनों ही तरह के ऑफर्स मिलते हैं। 

52 दिन तक रिचार्ज की नो टेंशन

BSNL क इस प्लान में आपको दो महीने की वैलिडिटी नहीं मिलती लेकिन यह दो महीने वाले प्लान्स से भी सस्ता प्लान है। इस रिचार्ज प्लान के लिए आपको सिर्फ 298 रुपये खर्च करने होंगे। इसके बाद आप 52 दिन तक किसी भी नेटवर्क में दिन रात अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा ले सकते हैं। आपको पूरी वैलिडिटी के लिए 52GB डेटा मिलता है, मतलब आप हर दिन 1GB डेटा इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान में इरोज नाउट का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

यह भी पढ़ें- iPhone 15 इतना हो जाएगा सस्ता, किसी ने भी नहीं था सोचा, 128GB से 512GB तक के गिरे दाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक