अगर आप रेगुलर स्मार्टफोन इस्तेमाल करके थक चुके हैं और अब फोल्डेबल फोन पर स्विच करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब फोल्डेबल फोन खरीदने के लिए आपको मोटा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि स्मार्टफोन मेकर कंपनी नूबिया ने सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
आपको बता दें कि चीन की कंपनी नूबिया ने इस साल फरवरी के महीने में हुए MWC 2024 में Nubia Flip 5G को पेश किया था। इसके बाद से इसके लॉन्च का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फाइनली कंपनी की तरफ से अब इसे बाजार में पेश कर दिया गया है। Nubia Flip 5G के लिए कंपनी ने प्री सेल भी शुरू कर दी है। बता दें कि फिलहाल कंपनी ने अभी इसे चीन के मार्केट में ही पेश किया है।
नूबिया ने अपने लेटेस्ट फ्लिप फोन को दो वेरिएंट पर लॉन्च किया है। इसमें पहला वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी ने 2999 युआन यानी करीब 34,500 रुपये में लॉन्च किया गया है। अगर इसके दूसरे वेरिएंट की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसे कंपनी ने 3699 युआन यानी करीब 42500 रुपये में लॉन्च किया गया है। 16 अप्रैल से इसकी सेल शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S22 के आधे से भी कम हो गए दाम, 86,000 रुपये वाला फोन सिर्फ इतने में
संपादक की पसंद