कुछ सालों पहले तक आईफोन लेने के लिए कई बार सोचना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पहले की तुलना में अब आईफोन लेना थोड़ा आसान हो चुका है। हालांकि अब भी कई लोग आईफोन की खरीदारी के लिए सेल ऑफर और डिस्काउंट ऑफर का इंतजार करते हैं। अगर आप भी आईफोन को सस्ते में लेना चाहते हैं तो गुड न्यूज है। इस समय आप iPhone 14 256GB को एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 14 की कीमत पहले कई हजार रुपये डाउन हो चुकी है। अब होली के मौके पर यह और भी सस्ता हो चुका है। अब आपको इसे खरीदने के लिए न तो डिस्काउंट ऑफर का इंतजार करना पड़ेगा और न ही बजट की टेंशन होगी। Amazon ने करोड़ों ग्राहकों को इसे सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दे दिया है।
आपको बता दें कि iPhone 14 256Gb वेरिएंट इस समय अमेजन पर 79,900 रुपये यानी लगभग-लगभग 80 हजार रुपये के प्राइस ब्रैकेट में लिस्ट है। लेकिन अब आप इसे आधे से भी कम कीमत में खरीद कर घर ले जा सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को इस फोन पर 19% का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के बाद इसकी कीमत सिर्फ 64,900 रुपये रह गई है। हालांकि आप इसे इससे भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
अमेजन के इस आईफोन पर मिल रहे दूसरे ऑफर की बात करें तो इसमें सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर कंपनी ग्राहकों को 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा 1,947 रुपये का कैशबैक भी पा सकते हैं। आपको सबसे बड़ी बचत करने का मौका कंपनी के एक्सचेंज ऑफर में मिलेगा। अमेजन एक्सचेंज ऑफर में 22,800 रुपये तक की बचत करने का ऑफर दे रहा है। अगर आपको इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिल जाती है तो आप iPhone 14 256GB को उसकी रियल प्राइस से करीब आधे दाम में खरीद सकेंगे।
यह भी पढ़ें- मौके पर चौका मारने से चूक गया BSNL, हाथ से रेत की तरह फिसले लाखों ग्राहक
संपादक की पसंद