1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. बटन वाला 'डिजिटल डिटॉक्स' स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगी दो स्क्रीन

बटन वाला 'डिजिटल डिटॉक्स' स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगी दो स्क्रीन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 17, 2026 12:11 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 12:11 pm IST

इंटरनेट की लत छुड़ाने वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है, जिसमें दो स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टफोन फ्लिप डिजाइन के साथ आता है।

Commodore Callback 8020 flip phone- India TV Hindi
कोमडोर कॉलबैक 8020 फ्लिप फोन लॉन्च Image Source : COMMODORE

1980 के दशक की लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Commodore ने नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन फ्लिप डिजाइन के साथ आता है, जिसमें दो स्क्रीन लगी है। इसे खास तौर पर 'डिजिटल डिटॉक्स' फोन के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी ने इस फोन को Callback 8020 के नाम से पेश किया है, जिसमें नोकिया के पुराने रेट्रो स्टाइल वाला फ्लिप डिजाइन देखने को मिलेगा। कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 499 डॉलर यानी लगभग 47,100 रुपये रखी है।

कितनी है कीमत?

Commodore का यह Callback 8020 स्मार्टफोन तीन मॉडल में आता है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 499 डॉलर यानी 47,100 रुपये है। यह Beige, White और Silver कलर ऑप्शन में आता है। वहीं, इसके Translucent Blue की कीमत 549.99 डॉलर यानी लगभग 52,000 रुपये है। इसके अलावा इसका एक लिमिटेड एडिशन भी आता है, जिसकी कीमत 640 डॉलर यानी लगभग 60,500 रुपय है। कंपनी इस फोन को साल के आखिर में शिप करना शुरू करेगी। इसकी प्री-बुकिंग 30 जून को शुरू की जाएगी।

Commodore Callback 8020 के फीचर्स

इस डिजिटल डिटॉक्स स्मार्टफोन को फ्लिप स्टाइल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में सोशल मीडिया ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक करने का फीचर मिलता है। हालांकि, फोन में WhatsApp, Signal, Spotify और QR Code टूल्स जैसे असेंसियल फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन Sailish ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें Linux बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

Callback 8040 में कंपनी ने 1.77 इंच का कवर डिस्प्ले दिया है। वहीं, इसमें 3.25 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दिया गया है। इस फोन में टचस्क्रीन को बाईडिफॉल्ट डिसेबल किया गया है, यह केवल सपोर्टेड ऐप्स के साथ इनेबल होता है। इसमें फिजिकल कीपैड दिया गया है, जिसका इस्तेमाल कॉलिंग और मैसेज आदि के लिए कर सकते हैं।

इस स्मार्टफोन में LED नोटिफिकेशन इंडिकेटर दिया गया है। इसके रियर कवर को कस्टमाइज किया जा सकता है। यह फ्लिप स्टाइल फोन MediaTek Helio चिपसेट पर काम करता है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। कंपनी फोन के साथ 32GB मेमोरी कार्ड दिया है। Commodore में 48MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें एक कैमरा दिया गया है। फोन में 1,550mAh की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें - फ्लिपकार्ट की नई सेल में AC की कीमत धड़ाम, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक