1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. फ्लिपकार्ट की नई सेल में AC की कीमत धड़ाम, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट की नई सेल में AC की कीमत धड़ाम, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 17, 2026 11:01 am IST,  Updated : Jun 17, 2026 11:01 am IST

1.5 टन वाले Split AC को लगभग आधी कीमत में खरीदने का मौका है। कई बड़े ब्रांड्स के Split AC को फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई नई सेल में काफी सस्ते में घर ला सकते हैं।

Split AC price Cut- India TV Hindi
एसी की कीमत में कटौती Image Source : UNSPLASH

Flipkart पर नई June Epic Sale की शुरुआत हुई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चल रही सेल में 1.5 टन वाले Split AC को सस्ते में खरीदा जा सकता है। Godrej, Daikin, Hisense, Llloyd, carrier जैसे ब्रांड्स के एसी की कीमत में भारी कटौती की गई है। इन ब्रांड्स के एसी लगभग आधी कीमत में घर ले जा सकते हैं। ये 1.5 टन वाले Split AC इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं।

Godrej 1.5 Ton Split AC

गोदरेज कंपनी का यह एसी 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है। इस नए 2026 वाले मॉडल में 5-इन-वन कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एसी AI पावर्ड है और हैवी ड्यूटी कूलिंग क्वाइल के साथ आता है। इस एसी की कीमत में 26% की कटौती की गई है। 52,000 रुपये की कीमत वाला यह एसी 37,990 रुपये की कीमत में मिल रहा है। कंपनी एसी के PCB पर 5 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिल रही है।

Daikin 1.5 Ton Split AC

डाइकिन कंपनी का यह स्प्लिट एसी 33% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस एसी की कीमत 56,100 रुपये है, जिसे फ्लिपकार्ट सेलमें 37,490 रुपये की कीमत में घर लाया जा सकता है। इसके अलावा 5,800 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। एसी के फीचर्स की बात करें तो यह 3 स्टार रेटिंग वाला इन्वर्टर एसी है, जो 5 साल के PCB और 10 साल के कंप्रेसर वारंटी के साथ आता है।

Hisense 1.5 ton Split AC

Hisense का यह 2026 वाला मॉडल 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है। इस एसी की कीमत में 39% तक की कटौती की गई है। इसकी कीमत 43,000 रुपये है और इसे सेल में 25,990 रुपये की कीमत में घर लाया जा सकता है। इस एसी पर कंपनी 5 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। वहीं, कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है।

Lloyd 1.5 ton Split AC

लॉयड कंपनी का यह स्प्लिट एसी स्प्लिट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है। 3 स्टार रेटिंग वाला यह एसी 33,490 रुपये में मिल रहा है। इसकी खरीद पर 40% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 5,800 रुपये तक का एक्सचेंज मिलेगा।

Carrier 1.5 ton Split AC

करियर कंपनी का यह एसी 34,990 रुपये में मिल रहा है। एसी की खरीद पर 46% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 2026 वाले इस मॉडल में WiFi फीचर दिया गया है। साथ ही, यह कई मोड्स को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें - अब लैपटॉप से भी होगी वॉट्सऐप कॉलिंग, नए अपडेट में मिलेगा खास फीचर

डिस्क्लेमर - यहां दी गई कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिल रहे मौजूदा ऑफर के आधार पर है। इसमें उतार-चढ़ाव संभव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक