1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एलन मस्क ने पेश किया X Money पेमेंट फीचर, जल्द अपने X अकाउंट से भेज पाएंगे पैसे

एलन मस्क ने पेश किया X Money पेमेंट फीचर, जल्द अपने X अकाउंट से भेज पाएंगे पैसे

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 28, 2025 09:13 am IST,  Updated : May 28, 2025 09:14 am IST

X यूजर्स जल्द ही अपने अकाउंट से पेमेंट भी कर सकेंगे। एलन मस्क जल्द ही X Money फीचर को लॉन्च करने वाले हैं। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फीचर को जल्द ही सीमित बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

Elon Musk, X money- India TV Hindi
एलन मस्क, एक्स मनी पेमेंट फीचर Image Source : FILE

एलन मस्क अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में पेमेंट फीचर जोड़ने जा रहे हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने X ऐप से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी लंबे समय से इस फीचर पर काम कर रही थी। इसके बीटा वर्जन को चुनिंदा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। एलन मस्क का यह कदम अपने X प्लेटफॉर्म को एवरिथिंग ऐप के तौर पर विकसित करने के लिए उठाया गया है। यूजर्स X के जरिए अब कॉलिंग, वीडियो शेयरिंग, लाइव वीडियो जैसे फीचर्स का आनंद ले सकते हैं। पेमेंट फीचर जुड़ने के बाद यह ऐप एक सुपरऐप की तरह काम करेगा।

बीटा वर्जन लॉन्च

Tesla और SpaceX CEO ने कुछ समय पहले X Money फीचर को अपने आधिकारिक हैंडल से टीज किया था। एक X यूजर @teslaownerssv ने दावा किया है कि X Money को जल्द रोल आउट किया जाएगा। यह बैंकिंग और पेमेंट सर्विस से भी बड़ा हो सकतता है। मस्क ने इस यूजर के पोस्ट पर कंफर्म किया है कि इस फीचर को पहले सीमित बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इसमें लोगों के सेविंग्स होते हैं, जिसकी वजह से इसे रोल आउट करने से पहले जरूरी सावधानियां बरती जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क का X Money फीचर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टो ट्रांजैक्शन के लिए यूज किया जा सकता है। भविष्य में इसके जरिए बिटक्वॉइन खरीदा जा सकेगा। इस फीचर को 2025 के आखिर में रोल आउट किया जा सकता है।

साल की शुरुआत में X की CEO लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ने अपने आधिकारिक हैंडल से कंफर्म किया था कि यूजर्स अपने X Money अकाउंट में वीजा कार्ड को जोड़ सकते हैं और वॉलेट को इंस्टैंट रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अपने डेबिट कार्ड को इसमें जोड़कर P2P पेमेंट कर सकेंगे। यही नहीं, यूजर्स X Money वॉलेट से अपने बैंक अकाउंट में भी पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।

इस फीचर को फिलहाल चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। ऐसे में यह फीचर कैसे काम करेगा, ये टेस्टिंग के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क का यह X Money फीचर भी GPay की तरह काम करेगा, जिसमें यूजर्स अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को जोड़ सकते हैं। साथ ही, उसके जरिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक