1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 में फिर हुआ प्राइस कट, मिल रही 45000 रुपये तक की बंपर छूट

Samsung Galaxy S25 में फिर हुआ प्राइस कट, मिल रही 45000 रुपये तक की बंपर छूट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 28, 2025 06:00 am IST,  Updated : May 28, 2025 06:00 am IST

Samsung Galaxy S25 को आप लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन की खरीद पर 45,000 रुपये तक बचाया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Price cut- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस25 प्राइस कट Image Source : FILE

Samsung Galaxy S25 की कीमत में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 21,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। सैमसंग Galaxy S25 Edge की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने फोन की कीमत घटा दी है। हालांकि, यह ऑफर आपको सैमसंग की वेबसाइट पर मिलेगा। आइए, जानते हैं सैमसंग के इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Samsung Galaxy S25 में बड़ा प्राइस कट

सैमसंग का यह फोन 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 128GB, 12GB RAM + 256GB और  12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस फोन की कीमत में 10,000 रुपये का बड़ा प्राइस कट किया है। वहीं, एक्सचेंज कराने पर 11,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस मिलेगा।

सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से इस फोन को खरीदने पर 10,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इस तरह से कुल मिलाकर यह फोन 21,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इसे 53,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 के फीचर्स

Galaxy S25 में 6.15 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 4,000mAh की बैटरी के साथ 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है।

यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP और 10MP के दो और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP कैमरा मिलेगा। यह फोन Galaxy AI फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक