1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Twitter के बाद Elon Musk की TikTok पर नजर? एक और सोशल मीडिया खरीदने की तैयारी

Twitter के बाद Elon Musk की TikTok पर नजर? एक और सोशल मीडिया खरीदने की तैयारी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 14, 2025 11:56 am IST,  Updated : Jan 14, 2025 12:01 pm IST

Elon Musk एक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। टेस्ला CEO और चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के बीच इसे लेकर एक साझेदारी की जा सकती है। हालांकि, टिक-टॉक की पैरेंट कंपनी Bytedance ने इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Elon Musk, TikTok- India TV Hindi
एलन मस्क टिक-टॉक Image Source : FILE

Elon Musk एक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदने की तैयारी में हैं। मस्क ने 2022 में Twitter को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। इसके बाद मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर X रख दिया है। इस सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म को खरीदने के बाद Tesla के CEO एलन मस्क अब TikTok को खरीदने का मन बनाया है। ब्लूमर्ग की एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। चीनी कंपनी अपने इस ऐप के बिजनेस को अमेरिका में बेचने की तैयारी में है। अमेरिकी सरकार के नए नियम के तहत TikTik पर 19 जनवरी से प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

टिक-टॉक पर बैन का खतरा

दरअसल, पिछले सप्ताह 10 जनवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने चीनी ऐप TikTok की दलील पर सुनवाई की थी। अमेरिकी सरकार ने चीनी ऐप और इसकी पैरेंट कंपनी Bytedance को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इस पर तत्काल बैन लगाने के लिए कहा। इस समय टिक-टॉक के 170 मिलियन यानी 17 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। इस ऐप पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रभाव बताया गया है, जिससे अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में TikTok पर आंशिक या पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

अमेरिका में आए नए नियम के तहत टिकटॉक पर 19 जनवरी से प्रतिबंध लगाया जा सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टिक-टॉक के अमेरिकी इकाई का एलन मस्क के साथ सौदा किया जा सकता है। इसे लेकर Tesla CEO और Bytedance के बीच एक डील होने की संभावना है। हालांकि, रिपोर्ट में इसके केवल कयास लगाए गए हैं। वहीं, टिक टॉक के प्रवक्ता ने इसे मनगढ़ंत बताते हुए कमेंट करने से इंकार कर दिया है।

टीनएजर्स के बीच लोकप्रिय

Elon Musk अगर टिक टॉक की अमेरिकी इकाई को खरीद लेते हैं तो इस ऐप पर अमेरिका में प्रतिबंध लगने से बच सकता है। शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में 20 साल आयुवर्ग के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की अगुवाई में बनाए गए नए नियम के तहत टिक-टॉक पर प्रतिबंध लग जाएगा। 20 जनवरी से अमेरिकी यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें - 200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S23 Ultra की एक झटके में कम हो गई कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक