Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S23 Ultra की एक झटके में कम हो गई कीमत

200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S23 Ultra की एक झटके में कम हो गई कीमत

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jan 14, 2025 10:07 am IST, Updated : Jan 14, 2025 10:07 am IST

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में बहुत बड़ा प्राइस कट किया गया है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से 78,000 रुपये तक कम कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Galaxy S23 Ultra Price cut- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा की कीमत में कटौती

Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत एक बार फिर से कम हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर चल रहे Republic Day Sale में सैमसंग के इस फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। 2023 की शुरुआत में लॉन्च हुए सैमसंग के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर 12GB रैम और 256GB स्टोरेज जैसे कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, यह Galaxy AI फीचर को भी सपोर्ट करता है।

Amazon सेल में डिस्काउंट

सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 1,49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। Galaxy S23 Ultra के 12GB रैम और 256GB वाले वेरिएंट को चल रहे Amazon Republic Day Sale में 73,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से आप सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन को 71,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra के फीचर्स

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 6.81 इंच का 2X डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 3088 x 1440 पिक्सल रेजलूशन तक सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन LTPO यानी 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

फोन में S-Pen  का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा सैमसंग के इस तगड़े फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5 पर काम करता है।

सैमसंग के इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 10MP, 12MP और 10MP के तीन और कैमरे दिए गए हैं। फोन का प्राइमरी कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 15 हुआ OnePlus 12 से भी सस्ता, Republic Day Sale में औंधे मुंह गिरी कीमत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement