फ्री फायर मैक्स भारतीय रीजन में एक पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। बच्चो से लेकर युवाओं तक में इसको लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। अपने प्लेयर्स को नया अनुभव देने के लिए गरेना हर दिन नए-नए रिडीम कोड्स लॉन्च करता है। कंपनी की तरफ से 21 जून के लिए फ्रेश वर्किंग रिडीम कोड्स पेश कर दिए गए हैं। आज के रिडीम कोड्स में गरेना प्लेयर्स को कई सारे धमाकेदार आइटम्स दे रहा है।
आपको बता दें कि गरेना हर दिन अलग-अलग रीजन के लिए अलग-अलग रिडीम कोड्स पेश करती है। अगर आप फ्री गेमिंग आइटम्स पाना चाहते हैं तो आपको भारतीय रीजन का रिडीम कोड्स भी इस्तेमाल करने होंगे। आज के रिडीम कोड्स में कंपनी ग्राहकों को गन स्किन, बंडल्स, इमोट्स, कैरेक्टर्स, ग्लू वॉल, पेट्स, बंडल्स और डायमंड्स ऑफर कर रही है। इन गेमिंग आइटम्स का इस्तेमाल करके आप आसानी से गेम के लेवल को पार कर सकते हैं।
गरेना रिडीम कोड्स को नंबर ओर अक्षर मिलाकर डिजाइन करता है। सामान्यतौर पर ये रिडीम कोड्स 13 से 16 अंक के होते हैं। ये कोड्स कुछ समय के लिए ही एक्टिव होते हैं इसलिए आपको इन्हें समय रहते ही रिडीम करना होगा। हर एक कोड सिर्फ एक बार ही रिडीम किया जा सकता है।
अगर आप फ्री फायर मैक्स के लिए फ्री में गेमिंग आइटम्स पाना चाहते हैं तो बता दें कि गरेना इवेंट के जरिए भी रिडीम कोड्स और फ्री गेमिंग आइटम्स ऑफर करता है। हालांकि इवेंट में आइटम्स पाने के लिए कई तरह के कठिन टास्क पूरे करने होते हैं। इसके बाद ही यूजर्स को गेमिंग रिलेटेड आइटम्स मिलते हैं। हालांकि रिडीम कोड्स में ऐसी कोई कंडीशन नहीं होती। यही वजह है कि प्लेयर्स रिडीम कोड्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
आपको बता दें कि अगर प्लेयर्स के पास रिडीम कोड्स नहीं हैं तो उन्हें गेमिंग आइटम्स खरीदने के लिए डायमंड्स खरीदने पड़ते हैं। ये डायमंड्स प्लेयर्स को अपने असली पैसे खर्च करके मिलते हैं। रिडीम कोड्स की अच्छी बात यह है कि प्लेयर्स को फ्री में डायमंड्स भी मिल जाते हैं। अगर आप रिडीम कोड्स का फायदा ले रहे हैं तो ध्यान रहे कि इन्हें सिर्फ गरेना की ऑफिशियल वेबसाइट से ही रिडीम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Airtel ने कर दिया कमाल, 61 लाख लोगों को Online Fraud से बचाया
संपादक की पसंद