1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत के लिए गूगल Chrome में जेमिनी AI का हुआ विस्तार, 8 भारतीय भाषाओं में भी ले सकेंगे फायदा

भारत के लिए गूगल Chrome में जेमिनी AI का हुआ विस्तार, 8 भारतीय भाषाओं में भी ले सकेंगे फायदा

 Published : Mar 11, 2026 11:46 am IST,  Updated : Mar 11, 2026 02:09 pm IST

गूगल ने भारत के लिए क्रोम में जेमिनी एआई सपोर्ट से जुड़े बड़े ऐलान किए हैं और यहां क्रोम ब्राउजर के राइट साइड के साइ़ड पैनल में जेमिनी एक्सटेंशन दिखाई देगा।

Google Chrome and Gemini- India TV Hindi
गूगल क्रोम और जेमिनी Image Source : GOOGLE BLOG

Google Chrome Gemini AI Expansion: गूगल लगातार अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) असिस्टेंट जेमिनी का विस्तार करता जा रहा है। बुधवार को गूगल ने भारत में क्रोम में जेमिनी के एक्सपेंशन की घोषणा की है। एआई पावर्ड असिस्टेंट जेमिनी को सबसे पहले सितंबर 2025 में चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया गया था और अब टेक जाएंट गूगल इसे कई और रीजन में एक्सपेंड कर रहा है। इसके तहत क्रोम ब्राउजर के राइट साइड के साइ़ड पैनल में जेमिनी एक्सटेंशन दिखाई देगा और ये वेबपेज पर किसी भी सवाल का जवाब दिया करेगा। गूगल ने इसके तहत भारत में नए जेमिनी सपोर्ट के साथ 8 भारतीय भाषाओं को भी इसमें जोड़ा है।

भारत में क्रोम में जेमिनी का सपोर्ट मिलेगा

एक प्रेस रिलीज में गूगल ने ऐलान किया कि भारत में गूगल क्रोम के साइड पैनल में जेमिनी एक्सटेंशन का सपोर्ट मिलेगा, हालांकि अमेरिका की तरह भारतीय वर्जन में ऑटो ब्राउज शामिल नहीं है जो यूजर के ब्राउजर पर क्रंट्रोल ले लेता है और उसकी जगह टास्क पर काम करता है। कंपनी ने ये भी ऐलान किया है कि ये फीचर शुरुआती तौर पर डेस्कटॉप और iOS पर ही अवेलेबल होगा। क्रोम में जेमिनी को तो सभी यूजर्स एक्सेस कर सकते हैं लेकिन ऑटो ब्राउज का ऑप्शन गूगल एआई प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है। इसे कवल उन रीजन में एक्सेस किया जा सकता है जहां ये फीचर पहुंचाया गया है।

आठ अलग-अलग भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा

क्रोम में जेमिनी को कंपनी के लेटेस्ट Gemini 3.1 एआई मॉडल के जरिए बनाया गया है। इसकी इंटेलीजेंस और रीजनिंग केपिबिलिटी के आधार पर ही इसके रिस्पॉन्स आते हैं। गूगल के इस एक्सपेंशन के तहत एआई फीचर को आठ अलग-अलग भारतीय भाषाओं में उपलब्ध किया जाएगा। इन भाषाओं में हिंदी,बंगाली, गुजराती,कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगू और तमिल के नाम शामिल हैं।

ये किसी भी वेबपेज के सवालों के जवाब दे सकता है और इसके कॉन्टेक्स्ट से जानकारी लेकर अपने डेटाबेस और इंटरनेट की मदद से जिज्ञासाओं को शांत कर सकता है। ये कई खुली हुई टैब्स के बीच एनालाइज कर सकता है और उनके जवाब भी दे सकता है। 

नैनो बनाना 2 सपोर्ट के साथ भी आता है जेमिनी एक्सटेंशन

जेमिनी का ये एआई एक्सपीरीएंस नैनो बनाना 2 सपोर्ट के साथ भी आता है जिसके जरिए यूजर्स सीधा साइड पैनल में तस्वीरें बना सकते हैं और एडिट कर सकते हैं। ये वेबपेज पर भी इमेज को एडिट कर सकता है और वो भी उन्हें बिना मैनुअली अपलोड किए बिना ये काम किया जा सकता है। गूगल ने कुछ सिक्योरिटी फीचर भी इसमें जोड़े हैं जिनकी मदद से प्रॉम्प्ट्स के बारे में सावधानी ली जा सकती है।

ये भी पढ़ें 

OnePlus Nord Buds 4 Pro की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान, पिछले मॉडल के मुकाबले 100 परसेंट ज्यादा पावर का दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक