1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Assistant से हटेंगे ये 17 फीचर्स, यूजर्स को नहीं आ रहे थे पसंद

Google Assistant से हटेंगे ये 17 फीचर्स, यूजर्स को नहीं आ रहे थे पसंद

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 12, 2024 11:13 am IST,  Updated : Jan 12, 2024 12:21 pm IST

Google ने अपने वॉइस असिस्टेंट से 17 ऐसे फीचर्स हटाने का फैसला किया है, जिसे यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। हालांकि, ये फीचर्स काफी उपयोगी थे। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

Google Assistant features- India TV Hindi
Google Assistant Image Source : GOOGLE

Google अपने खास वर्चुअल असिस्टेंट ऐप से 17 फीचर्स को हटाने वाला है। गूगल असिस्टेंट सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन में मिलता है। टेक कंपनी ने पाया कि गूगल असिस्टेंट के इन फीचर्स को यूजर्स कभी इस्तेमाल नहीं करते हैं। अपने ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने इन फीचर्स को हटाने की बात कही है। कंपनी ने अपने ब्लॉग में बताया कि वह गूगल असिस्टेंट को हमेशा बेहतर बनाने की कोशिश करता है। यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी अपनी सर्विसेज और ऐप्स में समय-समय पर फीचर्स जोड़ता रहता है। गूगल वॉइस असिस्टेंट में यूजर्स को भविष्य में ये फीचर्स नहीं मिलेंगे।

गूगल असिस्टेंट से हटेंगे ये 17 फीचर्स

  1. गूगल प्ले बुक में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट हट जाएगा। यूजर्स अपने वॉइस कमांड के जरिए गूगल प्ले बुक को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
  2. गूगल असिस्टेंट इनेबल्ड डिवाइस में वॉइस असिस्टेंट के जरिए मीडिया अलार्म, म्यूजिक अलार्म या रेडियो अलार्म को सेट नहीं किया जा सकेगा।
  3. यह वॉइस असिस्टेंट अब आपके कुक बुक को मैनेज नहीं करेगा। साथ ही, असिस्टेंट सपोर्टेड डिवाइस में रेसिपी को ट्रांसफर भी नहीं किया जा सकेगा।
  4. Google Assitant के जरिए आप अपने स्मार्ट डिस्प्ले और स्पीकर में स्टॉपवॉच को मैनेज नहीं कर पाएंगे।
  5. गूगल फैमिली ग्रुप में अब आप वॉइस कमांड के जरिए मैसेज ब्रॉडकास्ट नहीं कर पाएंगे।
  6. ई-मेल भेजने के लिए अब आप गूगल वॉइस असिस्टेंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 
  7. गूगल कैलेंडर में वॉइस कमांड के जरिए अब कोई इवेंट रिशेड्यूल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, आप अभी भी नया इवेंट वॉइस कमांड के जरिए शेड्यूल कर पाएंगे।
  8. इसके अलावा गूगल मैप्स में ऐप लॉन्चर में वॉइस कमांड के जरिए मैसेज और मीडिया कंट्रोल आदि नहीं कर पाएंगे।
  9. पहले से शेड्यूल फैमिली बेल को नहीं सुन पाएंगे।
  10. वॉइस कमांड के साथ मेडिटेशन रूटीन का अब इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
  11. Fitbit के स्मार्ट वॉच और फिटनेस बैंड में वॉइस कंट्रोल एक्टिविटी फीचर हटाया जाएगा।
  12. स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले से किए जाने वाले कॉल में कॉलर आईडी नहीं दिखेगा।
  13. कॉन्टैक्ट के बारे में वॉइस कमांड के जरिए जानकारी नहीं प्राप्त की जा सकेगी।
  14. पेमेंट के लिए वॉइस कमांड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
  15. स्मार्ट डिस्प्ले में कम्यूट टू वर्क फीचर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
  16. वॉइस कमांड के जरिए स्लीप समरी की जानकारी नहीं ली जा सकेगी।
  17. वॉइस कमांड के जरिए पर्सनल ट्रैवल आइटनरी को चेक नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें  - पावरबैंक है या पावरग्रिड? 1 घंटा चार्ज करने पर पूरे एक महीने तक नहीं जाएगी घर की बिजली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक