Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google का Diwali ऑफर, 11 रुपये में दे रहा 2TB स्टोरेज, जानें कैसे करें क्लेम

Google का Diwali ऑफर, 11 रुपये में दे रहा 2TB स्टोरेज, जानें कैसे करें क्लेम

Google ने दिवाली के मौके पर खास ऑफर की घोषणा की है। यूजर्स को महज 11 रुपये में 2TB क्लाउड स्टोरेज ऑफर किया जा रहा है। गूगल वन के सभी प्लान पर यह ऑफर लागू होता है।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Oct 18, 2025 04:22 pm IST, Updated : Oct 18, 2025 04:22 pm IST
Google Drive- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH गूगल ड्राइव

Google ने दिवाली के मौके पर खास ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ने अपने क्लाउड स्टोरेज और सब्सक्रिप्शन की कीमतें घटा दी है। गूगल यूजर्स को दिवाली के मौके पर महज 11 रुपये में 2TB क्लाउड स्टोरेज ऑफर कर रही है। गूगल का यह ऑफर कंपनी के सभी स्टोरेज प्लान पर लागू है। इसमें यूजर्स को लिमिटेड पीरियर के लिए गूगल वन स्पेशल सब्सक्रिप्शन प्लान मिलेगा, जिसमें गूगल फोटोज, गूगल ड्राइव और एआई के फायदे मिलेंगे। आइए, जानते हैं गूगल के इस खास दिवाली ऑफर के बारे में...

गूगल का यह ऑफर दिवाली के लिए है यानी यह जल्द ही खत्म हो जाएगा। 31 अक्टूबर तक यूजर्स को इस ऑफर का लाभ लेना होगा। इसमें यूजर्स 30GB से लेकर 2TB तक के क्लाउड स्टोरेज वाले प्लान ले सकते हैं। ये सभी प्लान महज 11 रुपये प्रति महीने में मिल रहे हैं। हालांकि, दिवाली ऑफर के तहत यूजर्स को शुरुआती तीन महीने के लिए कोई भी प्लान लेने के लिए कुल 33 रुपये देने होंगे। इसके बाद यूजर्स को प्लान का रेगुलर प्राइस चार्ज किया जाएगा।

Google One के प्लान

गूगल का सबसे अफोर्डेबल Google One Lite प्लान 59 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है। इसमें यूजर्स को गूगल ड्राइव में 30GB क्लाउड स्टोरेज का लाभ मिलता है। इसके अलावा कंपनी के पास एक बेसिक प्लान भी है, जिसमें 100GB तक क्लाउड स्टोरेज मिलता है। वहीं, स्टैंडर्ड प्लान में 200GB और प्रीमियम प्लान में 2TB का क्लाउड स्टोरेज मिलता है।

गूगल वन के बेसिक और स्टैंडर्ड प्लान के लिए क्रमशः 130 रुपये और 210 रुपये महीने देने होते हैं। वहीं, प्रीमियम प्लान के लिए हर महीने 650 रुपये खर्च करने होंगे। इन सभी के लिए यूजर्स मंथली के साथ-साथ एनुअल पेमेंट भी कर सकते हैं। एनुअल पेमेंट करने पर यूजर्स को 37% तक की बचत होगी। 

Google One Lite के लिए यूजर्स को 708 रुपये हर साल देने होंगे। वहीं, बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान के लिए क्रमशः 1560 रुपये, 2520 रुपये और 7800 रुपये हर साल देने होंगे। इस ऑफर में ये सभी प्लान क्रमश: 479 रुपये, 1560 रुपये, 1600 रुपये और 4900 रुपये में मिलेंगे।

Google One Diwali ऑफर को कैसे क्लेम करें?

  • सबसे पहले Google One ऐप खोलें।
  • इसके बाद अपने जीमेल अकाउंट में Sign in करें और टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद बर्गर मेन्यू पर टैप करें।
  • यहां आपको Membership Plans ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
  • फिर अपने हिसाब से प्लान को चुनें और Get Discount पर टैप करें।
  • Google आपसे पेमेंट मेथड वैरिफाई करने के लिए कहेगा, इसे पूरा करना जरूरी है। 
  • इसके बाद सब्सक्राइब बटन दबाएं।

यह भी पढें -

बम की तरह फट सकता है इलेक्ट्रिक गीजर, इस्तेमाल करने से पहले बरतें ये सावधानियां

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement