1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Photo Update: गूगल का नया टूल बनाएगा आपकी सेल्फी को स्मार्ट, एडिटिंग के बाद भी नहीं खोएगी नैचुरल चमक

Google Photo Update: गूगल का नया टूल बनाएगा आपकी सेल्फी को स्मार्ट, एडिटिंग के बाद भी नहीं खोएगी नैचुरल चमक

 Published : Apr 23, 2026 08:11 am IST,  Updated : Apr 23, 2026 08:11 am IST

गूगल के इस फोटो टच-अप टूल की मदद से आप सेल्फीज को इस नैचुरल तरीके से एडिट कर पाएंगे कि वो ज्यादा सुंदर तो हो जाएंगी पर फोटो एडिटिड बिलकुल नहीं लगेगा।

Google Selfie Editing- India TV Hindi
गूगल सेल्फी एडिटिंग टूल Image Source : FREEPIK

Google Photo Update: अगर आप अपनी सेल्फी फोटोज को बेहतर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए नई फैसलिटी आपको मिलने वाली है। गूगल ने हाल ही में अपने फोटो एडिटिंग एक्सपीरियंस में एक नई लेयर जोड़ी है और इस बार कंपनी ने सेल्फी पर फोकस किया गया है। गूगल फोटो का लेटेस्ट अपडेट टच-अप टूल का एक सेट के तौर पर आपको मिल सकता है जो बेसिक तौर पर आपकी फोटोज को बहुत ज्यादा प्रोसेस किए बिना सिर्फ क्विक एडिट के लिए है। इसके पीछे गूगल का विचार है कि अपडेट के तहत सिर्फ छोटी-छोटी बेसिक जरूरतों को ठीक कर दिया जाए और फोटो को एडिटिड के बजाय नैचुरल दिखाने पर ज्यादा जोर हो।

गूगल फोटो टच-अप टूल 

अपडेट ऐप के अंदर चेहरों पर ऐसे एडिट करता है कि ये पहले से बेहतर लगने लगता है और इनकी नेचुरल टाइप पर भी ज्यादा असर नहीं होता है। अब आप फेस स्किन को मुलायम बना सकते हैं, आंखों को चमकदार बना सकते हैं, आंखों के नीचे के एरिया को एडजस्ट कर सकते हैं और यहां तक ​​कि दांतों को भी सफेद कर सकते हैं। पूरी इमेज को बदलने वाले पुराने फिल्टर के बजाए ये टूल ज्यादा सेलेक्टिव तौर पर काम करते हैं। ऐप चेहरों का पता लगाता है और आपको केवल वहीं एडिटिंग करने देता है जहां जरूरत हो। इसलिए पूरी फोटो पर बड़े असर के बजाय आपको खास एडिट फैसिलिटी पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है।

फोटो एडिटिंग में होगा शानदार बदलाव

इसमें लिप और आईब्रो एडजस्टमेंट जैसे ऑप्शन भी हैं जो इसे पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा डिटेल्ड महसूस कराते हैं। हर एक टूल एक कंट्रोल बार के साथ आता है, ताकि आप यह तय कर सकें कि एडिटिंग पर कितना ध्यान दिया जाना चाहिए। यह इसलिए असरदार लगता है क्योंकि इसकी मदद से फोटो का ओवर एडिटिड-लुक नहीं आता है और वह नेचुरल लगती है। एक और यूजफुल अपग्रेड यह है कि अगर फोटो में कई लोग हैं तो एडिटिंग पर्सनल तौर पर लागू की जा सकती हैं।  

उदाहरण के तौर पर अगर आप ग्रुप सेल्फी फोटो में सिर्फ खुद के फेस की एडिटिंग करना चाहते हैं तो गूगल के ये नए टूल आपकी इच्छा पूरी कर सकते हैं। सबके चेहरों बजाए केवल आपके चेहरे पर आप एडिटिंग कर सकते हैं बजाए इसके कि सबके चेहरों पर एक जैसे फिल्टर लग जाएं।

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

गूगल इसे फुल एडिटिंग सूट के बजाय मूल रूप से पोर्ट्रेट और सेल्फी के लिए एक क्विक एडिट टूल के रूप में ला रहा है। इसको करने का तरीका भी काफी आसान है- जैसे कि एक फोटो खोलें, एक चेहरे पर टैप करें, कुछ स्लाइडर्स में चेंज करें और आपका काम हो जाएगा।

फोटो सेल्फी अपडेट टूल कब तक आपको मिल पाएगा

यह फीचर धीरे-धीरे जारी हो रहा है इसलिए हर कोई इसे फौरन नहीं देख पाएगा। आपके ऐप को अपडेट मिलते ही यह गूगल फोटो एडिटिंग के अंदर दिखाई देगा। ये टूल्स ठीक तरीके से काम कर पाएं इसके लिए आपको अच्छी रैम के साथ एक लेटेस्ट एंड्रॉइड डिवाइस की जरूरत होगी यानी आपका फोन बहुत ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें 

Asus ExpertBook Ultra भारत में लॉन्च, ExpertBook P3-एक्सपर्टबुक P5 सीरीज का भी हुआ एक्सपेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक