Asus ExpertBook Ultra: आसुस ने 22 अप्रैल को एक्सपर्टबुक अल्ट्रा के लॉन्च की घोषणा की है। साथ ही सीमलेस बिजनेस एक्सपीरिएंस के लिए एक्सपर्टबुक पी सीरीज पोर्टफोलियो का एक्सपेंशन भी किया है। आसुस एक्सपर्टबुक अल्ट्रा एक कोपायलट+ पीसी है। इसमें अल्ट्रा-लाइट डिजाइन, मॉडर्न AI-पावर्ड परफॉर्मेंस, वाइब्रेंट डिस्प्ले, इमर्सिव ऑडियो, ऑल-डे बैटरी, अच्छा टाइपिंग एक्सपीरिएंस, मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी, सुपर प्रीमियम एंटरप्राइज सर्विस सपोर्ट और सीमलेस एक्सपेंडेबिलिटी शामिल है। एक्सपर्टबुक पी सीरीज का भी एक्सपर्टबुक पी3 और एक्सपर्टबुक पी5 के साथ विस्तार हुआ है जो भारत भर के उद्यमों और व्यवसायों की गतिशील आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हाई परफॉर्मेंस वाली AI उत्पादकता और स्केलेबिलिटी दिलाते हैं।
यह लैपटॉप परफॉरमेंस और ड्यूरेबिलिटी का संतुलन बनाने के लिए इंजीनियर किया गया है। एक्सपर्टबुक एयरोस्पेस-ग्रेड चेसिस में लेटेस्ट इंटेल कोर™ अल्ट्रा Series 3 प्रोसेसर, एक पावरफुल GPU और एक एडवांस्ड NPU को एक ही हेटेरोजेनियस AI कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट करता है और इसका वजन 0.99 Kg से शुरू होता है।
अवेलिबिलिटी और कीमत
22 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर आसुस एक्सपर्टबुक अल्ट्रा के लिए प्री-ऑर्डर लिए जा रहे हैं, जहां इंटेल कोर अल्ट्रा X7 Series 3 मॉडल की शुरुआती कीमत 2,39,990 (टैक्स समेत) होगी।
आसुस अपने एक्सपर्टबुक अल्ट्रा ग्राहकों को 29 अप्रैल 2026 तक प्री-ऑर्डर के साथ एक्स्ट्रा लिमिटेड टाइम बेनेफिट दे कर रहा है। इनमें शामिल हैं-
5 साल की ऑनसाइट वारंटी, 5 साल की बैटरी वारंटी और 5 साल की एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन, जिसकी कीमत 12,190 रुपये है।
Axis क्रेडिट कार्ड (EMI) पर एक्स्ट्रा 20,000 रुपये की छूट
एक्स्ट्रा 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट
बैंक कार्ड्स पर 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई
फ्री फ्लिपकार्ट ब्लैक सदस्यता (1 साल), जिसकी कीमत 1499 रुपये है।
फ्री 1 साल की मैकएफी+ प्रीमियम मेंबरशिप (मूल्य 49.99 डॉलर या लगभग 4600 रुपये)
एक्सपर्टबुक पी3 रेंज फ्लिपकार्ट पर 94,990 रुपये (टैक्स समेत) की शुरुआती कीमत से उपलब्ध है और इस पर 6000 रुपये के स्पेशल लिमिटेड पीरियड लॉन्च डिस्काउंट के साथ ही चुनिंदा कार्ड और बैंक ऑफर भी उपलब्ध होंगे। एक्सपर्टबुक पी5 रेंज जल्द ही 2,14,990 (टैक्स समेत) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी।
आसुस के मैनेजमेंट ने क्या कहा
लॉन्च के बारे में बोलते हुए, आसुस के ग्लोबल को-सीईओ सैमसन हू ने कहा "आसुस में हमारी इन सर्च ऑफ इनक्रेडिबल यात्रा डिजाइन थिंकिंग के प्रति गहरी प्रतिबद्धता पर आधारित है — एक ऐसी पद्धति जो हमें स्पेसिफिकेशन से परे देखने और उन पेशेवरों की मानवीय क्षमता को वास्तव में समझने में सक्षम बनाती है जिनकी हम सेवा करते हैं। भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था की विविध जरूरतों को पहचानते हुए, हम एक्सपर्टबुक पी सीरीज का भी विस्तार कर रहे हैं। यह लाइनअप भारत के प्रोफेशनल्स के लिए एक बहुमुखी इंजन है, जो कई कॉन्फिगरेशन में चुनाव की शक्ति प्रदान करता है और हमारे अटल वोर्री फ्री बिजनेस वादे को पूरा करता है। फ्लिपकार्ट के साथ हमारा रणनीतिक सहयोग इस विजन के केंद्र में है"
इंटेल इंडिया के मैनेजमेंट ने क्या कहा
इस बड़े लॉन्च इवेंट के दौरान इंटेल इंडिया के सीनियर डायरेक्टर (ग्लोबल अकाउंट्स) पीपी सुनील आचार्य ने कहा, "आसुस के साथ डीप को-इंजीनियरिंग के माध्यम से, हमने एक ऐसा लैपटॉप तैयार किया है जो असाधारण प्रदर्शन, बिल्ट-इन AI एक्सेलेरेशन और उत्कृष्ट दक्षता को एकजुट करता है। इससे प्रोफेशनल्स को आज के काम करने के तरीके के मुताबिक एक स्मार्ट और रेस्पॉन्सिव पीसी मिलता है।"
ये भी पढ़ें