Google Pixel 10a आज यानी 18 फरवरी को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। भारत में गूगल के इस फोन को रात 9 बजे प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। हाल ही में गूगल पिक्सल 10a की कीमत समेत कई फीचर्स सामने आए थे। इसके अलावा फोन को कई फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। गूगल का यह मिड बजट फोन पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9a का अपग्रेड है। फोन का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9a की तरह ही है।
Google Pixel 10 को कंपनी ने पिछले साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया था। पिक्सल 10a के कई फीचर्स Pixel 10 की तरह ही होंगे। फोन में Tensor G5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। गूगल ने दावा किया है कि यह अब तक का सबसे दमदार A सीरीज का फोन है। इसके अलावा फोन में क्विक फोटो कैप्चर फीचर दिया जाएगा। लिस्टिंग पेज पर मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें Apple के डिवाइस में मिलने वाला वीडियो कॉलिंग फीचर भी मिलेगा। फोन में FaceTime ऐप दिया जाएगा या यह एक इनबिल्ट फीचर होगा इसकी जानकारी अभी कंफर्म नहीं है। यही नहीं, लिस्टिंग पेज के मुताबिक, इसमें iPhone के साथ टेक्स्ट मैसेजिंग, RCS चैट जैसे फीचर्स दिए जांएगे।

गूगल पिक्सल 10a के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 13MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलता है।
गूगल के इस मिड बजट फोन में 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Tensor G4 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है।
Google Pixel 10a में कंपनी ने 5100mAh की दमदार बैटरी दी है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।
Google Pixel 10a भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत 49,999 रुपये से शुरु होती है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ इसे 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 10a में AirDrop का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा Pixel 9 सीरीज में भी कंपनी Quick Share से AirDrop का सपोर्ट रोल आउट करेगी।
Google Pixel 10a में बड़ी बैटरी के साथ 30 घंटे से ज्यादा का बैटरी बैकअप मिल सकता है। गूगल ने आधिकारिक X हैंडल से दावा किया है।
Google Pixel 10a में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिल सकता है। इस फोन में 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Google Pixel 10a के बैक में डुअल कैमरा मिल सकता है। फोन में 48MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है।
Google Pixel 10a को चार कलर ऑप्शन- Obsidian, Lavender, Berry और Fog में लॉन्च किया जा सकता है।
Google Pixel 10a में Pixel 10 की तरह ही Tensor G5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम, Google AI फीचर्स से लैस होगा।
Google Pixel 10 में Pixel 9a जैसा डिस्प्ले मिल सकता है। सामने आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसके साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का सपोर्ट मिलेगा।
Google Pixel 10a की कीमत कुछ दिन पहले लीक हुआ है। गूगल का यह फोन 50,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। Pixel 9a को भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।
Google Pixel 10a को Android 16 के साथ लॉन्च किया जाएगा। बीटा टेस्टर्स को Android 17 का बीटा वर्जन का एक्सेस मिलेगा।
गूगल पिक्सल 10a में कंपनी फास्ट चार्जर दे सकती है। गूगल का यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9a में 23W चार्जिंग फीचर दिया गया है।
Google Pixel 10a आज लॉन्च होने के साथ ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसके भारत में 5 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
गूगल ने पिक्सल 10A खरीदने वालों के लिए कूपन कोड भेजना शुरू कर दिया है। यह कूपन कोड दो सप्ताह के लिए वैलिड होते हैं। जिन ग्राहकों ने 13 फरवरी को इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें यह कूपन कोड भेजा जा रहा है। यूजर्स पिक्सल 10A खरीदते समय 2,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
![]()
Google Pixel 10a का डिजाइन रिवील हो गया है। इसका लुक और डिजाइन पिछले साल आए Pixel 9a की तरह ही होगा। फोन देखने में एक जैसे लगेंगे। हालांकि, हार्डवेयर फीचर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
![]()
Google ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग Pixel 10a में iPhone वाला FaceTime वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट मिलेगा। यूजर्स iPhone से गूगल पिक्सल में स्विच करने के बाद भी इस फीचर को मिस नहीं करेंगे।
संपादक की पसंद