1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 10a में मिलेगा iPhone वाला खास फीचर, FaceTime के जरिए कर पाएंगे वीडियो कॉल?

Google Pixel 10a में मिलेगा iPhone वाला खास फीचर, FaceTime के जरिए कर पाएंगे वीडियो कॉल?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 11, 2026 06:19 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 06:19 pm IST

Google Pixel 10a में iPhone वाला FaceTime फीचर मिल सकता है। गूगल का यह फोन 18 फरवरी को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है। यह पिछले साल आए Pixel 9a का अपग्रेड होगा।

Google Pixel 10a- India TV Hindi
गूगल पिक्सल 10a Image Source : GOOGLE STORE INDIA

Google Pixel 10a भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है। गूगल का यह बजट फोन iPhone वाले FaceTime को सपोर्ट करेगा यानी गूगल पिक्सल 10a के जरिए आप iPhone यूजर्स से FaceTime वीडियो कॉल कर सकते हैं। ऐसे में अगर कोई यूजर iPhone से एंड्रॉइड में स्विच करना चाहेगा, तो उसे कोई दिक्कत नहीं होगी। गूगल ने Pixel 10a के माइक्रोपेज पर ये जानकारी शेयर की है। हालांकि, फोन लॉन्च होने के बाद ही इस फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी।

मिलेगा FaceTime फीचर

Google Pixel 10a का प्री-ऑर्डर भारत में 18 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगा। गूगल ने दावा किया है कि यह अब तक का सबसे दमदार A सीरीज का फोन है। इसके अलावा फोन में क्विक फोटो कैप्चर फीचर दिया जाएगा। लिस्टिंग पेज पर मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें Apple के डिवाइस में मिलने वाला वीडियो कॉलिंग फीचर भी मिलेगा। फोन में FaceTime ऐप दिया जाएगा या यह एक इनबिल्ट फीचर होगा इसकी जानकारी अभी कंफर्म नहीं है। यही नहीं, लिस्टिंग पेज के मुताबिक, इसमें iPhone के साथ टेक्स्ट मैसेजिंग, RCS चैट जैसे फीचर्स दिए जांएगे।

Google Pixel 10a को पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9a के अपग्रेड मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। Pixel 10a का डिजाइन भी Pixel 9a की तरह ही होगा। फोन के कई फीचर्स भी एक जैसे दिए जाएंगे। गूगल का यह फोन Pixel 10 में इस्तेमाल होने वाले Tensor G5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

गूगल का यह अपकमिंग फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। गूगल पिक्सल 10a के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 48MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.7MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन EUR 626.90 यानी लगभग 68,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Google Search से गायब हो जाएंगे आपके लीक हुए निजी फोटो, आधार-पैन की डिटेल, बस करना होगा ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक